नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए सरकार की जीत के दावों से आज शेयर बाजार में उछाल जारी है। कई शेयरों में जबरदस्त तेजी है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अनिल अंबानी की रिलायंस के भी शेयर भी शामिल हैं। एसबीआई के शेयर 900 रुपये के पार कारोबार कर रहे हैं। शेयर में आई तेजी के बाद एसबीआई के एम-कैप में शानदार बढ़त हुई है। एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस साल 7 मार्च 2024 को एसबीआई का एम-कैप 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था।
SBI Share 867.05 रुपए पर खुले
सुबह 9.15 बजे SBI के शेयर 867.05 रुपए पर खुले थे। इसके बाद इसमें लगातार तेजी दिखी। दोपहर 2.20 बजे शेयर 74.65 अंकों की तेजी के साथ 905.00 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस साल एसबीआई शेयर ने 40 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में शेयर ने 52.18 फीसदी और 1 साल में 54.12 फीसदी रिटर्न दिया है। बैंक के वैल्यू के मुताबिक SBI दुनिया का तीसरा बड़ा बैंक है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ा HDFC Bank है। दूसरे नंबर पर ICICI Bank आता है।
Reliance Share में 5% से अधिक की तेजी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की तेजी है। शेयर BSE पर 5.50 फीसदी चढ़कर 3016.75 रुपए पर कारोबार कर रहा। इंट्रा डे में शेयर 3024.80 रुपए के रिकॉर्ड हाई करीब पहुंचा था। कंपनी का मार्केट कैप फिर 20 लाख करोड़ रुपए के पार गया है। इसके शेयरों ने अप्रैल और मई में खराब प्रदर्शन के बाद इस महीने अच्छी शुरुआत की है। अप्रैल में शेयर में 1.3% गिरा और मई में 2.5% गिरा था।
Reliance Industries के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा?
जनवरी में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी थी। फरवरी और मार्च में 2.4 फीसदी और 1.7 फीसदी की वृद्धि हुई थी। शेयर कुछ समय के लिए 50-डे मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच गया था। वैसे, अब तीनों मूविंग एवरेज से आगे चला गया है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स(RSI) 63 पर है, जो अब भी 70 के निशान से नीचे है। 70 से ऊपर का RSI होने का मतलब होता है कि शेयर ओवरबॉट जोन में है। रिलायंस शेयर करीब 2930 रुपए के मजबूत गैप सपोर्ट पर है, क्योंकि यह 3000-2850 बैंड की अपनी चल रही कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकला है। पिछले लाइफ हाई से ऊपर की ओर बढ़ने से नई मोमेंटम शुरू हुई है। जो 3110 और फिर 3260 रुपए तक अपनी जर्नी को बढ़ा सकती है। यहां से 2960 रुपए से नीचे स्टॉप के साथ लॉन्ग ट्रेडिंग को कायम रखना चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





