back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market में रिकॉर्ड तेजी से Zerodha समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन, लोग नहीं बेच पा रहे शेयर, CDSL पर TPIN ठप

CDSL and TPIN: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बाद कई प्लेटफॉर्म पर निवेशक अपने शेयर नहीं बेच पा रहे हैं। Zerodha, Groww, Upstox जैसे प्लेटफॉर्म के निवेशकों ने शिकायत की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। एग्जिट पोल्स में एनडीए सरकार की वापसी बताए जाने के बाद आज शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आई। मगर, कुछ निवेशकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। टेक्निकल ग्लिच की वजह से निवेशक अपने शेयर नहीं बेच पा रहे। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी की। ब्रोकरेज फर्म्स ने माना है कि कुछ परेशानी आई है। निवेशकों को यह परेशानी Zerodha, Groww, Upstox जैसे प्लेटफॉर्म पर हुई। बता दें, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। कुछ समय बाद ब्रोकरेज अपस्‍टॉक ने ट्वीट कर परेशानी दूर होने की सूचना दी।

TPIN वेरिफिकेशन हो रहे फेल

गौरतलब है कि कुछ समय के लिए निवेशक सौदे बेचने को TPIN वेरिफाई नहीं कर सके। शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के चलते वॉल्यूम में भारी वृद्धि दिख रही है। यही वजह है कि CDSL की वेबसाइट में परेशानी आई। ब्रोकरेज फर्म अपस्‍टॉक ने ट्वीट किया-यह समस्‍या सीडीएसएल द्वारा आई है। TPIN वेरिफिकेशन असफल हो रहा। कुछ निवेशकों ने इस ग्लिच के चलते हुई परेशानी की भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। ब्रोकरेज फर्म्‍स से पूछा कि आखिर वे फीस किस चीज की वसूलते हैं।

TPIN क्‍या है?

CDSL ने निवेशक सुरक्षा को इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (E-DIS) सत्यापन की शुरुआत की थी। एक ट्रेडर को स्टॉक की बिक्री के दौरान TPIN मतलब ट्रांजेक्शन पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर एवं ओटीपी के साथ लेन-देन को प्रमाणित करना होता है। सेबी के नियम के तहत कोई निवेशक होल्डिंग वेरिफाई होने के बाद शेयर बेच सकते हैं। पिछले साल CDSL ने निवेशकों के हित का ध्यान रखकर e-DIS वेरिफिकेशन शुरू किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निवेशकों के लिए खुशखबरी! जीरो ब्रोकरेज अकाउंट के फायदे और ऑनलाइन खोलने का तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। इसी खाते में निवेशकों के शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...