नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ। हालांकि, मेटल्स एनर्जी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई है। मिडकैप स्टॉक में भारी खरीदारी की बदौलत मिफ्टी का मिडकैप इंडेक्स पहली बार 52 हजार पार पहुंचा। बीएसई का मार्केट कैप ऐतिहासिक हाई पर बंद हो गया। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 73953 पर बंद हो गया। निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। टॉप शेयरों की बात करें तो रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर सुबह 303.20 रुपए पर खुले थे। फिर शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। शेयर (RVNL Share Price) 339.35 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर ने बीते 1 साल में 191.37 फीसदी और बीते 6 महीने में 102.34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दरअसल, शुक्रवार को रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL Q4 Result) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसमें कंपनी के नेट प्रॉफिट में 33 फीसदी की वृद्धि बताई गई थी। कंपनी ने निवेशकों के लिए 2.11 रुपए प्रति शेयर का लाभांश की भी घोषणा की है।
Bel Share की चाल
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी (Bel) का शेयर सुबह 9:41 बजे 8.54 फीसदी की तेजी के साथ 280 रुपए पर कारोबार कर रहा था। घरेलू बाजार की टॉप ब्रोकरेज पर मोतीलाल ओसवाल ने बेल के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 310 रुपए का टारगेट प्राइस भी तय किया है। बेल बाजार में साल 1954 से है। इस कंपनी की पहचान लार्ज कैप कंपनी के रूप में है। इसका मार्केट कैप 189213.62 करोड रुपए है।
ऐतिहासिक हाई पर पहुंचा BSE का मार्केट कैप
शेयर बाजार में कई सेक्टरों के स्टॉक्स में तेजी होने से बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप ऐतिहासिक हाई पर चला गया है। इसका मार्केट कैप 414.58 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ, जो बीते सत्र में 412.35 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ था। मतलब आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 2.23 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है।
कैसा रहा सेक्टर का हाल?
आज मिडकैप स्टॉक्स के इंडेक्स निफ्टी मिडकैप ने इतिहास रचा। निफ्टी मिडकैप पहली बार 52 हजार के आंकड़े के पार कर बंद हुआ है। वैसे, स्मॉल कैप इंडेक्स में गिरावट रही। एनर्जी, मेटल्स, ऑयस एंड गैस, कमोडिटी, फार्मा और ऑटो शेयरों में तेजी दिखी। वहीं, आईटी बैंकिंग, एफएमसीजी सेक्टर के शेयर गिरकर बंद हुए।
चढ़ने-गिरने वाले शेयर
टाटा स्टील 3.69 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 3.68 फीसदी, पावर ग्रिड 2.71 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.65 फीसदी, एनटीपीसी 1.50 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.20 फीसदी, एसबीआई 1.18 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71 फीसदी, टाइटन 0.42 फीसदी, एचसीएल टेक 0.27 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.20 फीसदी, सन फार्मा 0.08 फीसदी, रिलायंस 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, नेस्ले 1.37 फीसदी, मारुति 1.03 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.85 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.84 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




