back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP GIS 2023: योगी के राज्य में 75,000 करोड़ का होगा निवेश, जानें किसने किया ऐलान

मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को सम्मेलन में कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सर्विस शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क विस्तार के लिए 75,000 करोडॉ का निवेश करेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आरआईएल चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में इसकी घोषणा की।

मुकेश अंबानी 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे

मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सर्विस शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क विस्तार के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उनके समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो दिसंबर, 2023 तक पूरे राज्य में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी।

पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा

आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर के लिए अपने 5जी रोल-आउट को पूरा कर लेगा। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अंबानी ने कहा कि पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करने के साथ क्षेत्र में एक जैव-ऊर्जा कारोबार शुरू करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया

यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन की शरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और दुनिया के कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल हुए, जिसमें आरआईएल के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने भाग लिया।

यह भी पढे़….

UP GIS 2023: 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे इसका शुभारंभ

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...