नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। इसके बाद रेपो रेट अब 5.50% से घटकर 5.25% हो गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इस कटौती का सीधा फायदा लोन लेने वाले लोगों को मिलेगा। अब होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सस्ते हो सकते हैं और आपकी EMI भी घटेगी।
इस साल अब तक 4 बार घट चुका है रेपो रेट
RBI ने साल 2025 में अब तक चार बार रेपो रेट में कटौती की है फरवरी में 25 बेसिस पॉइंट और अप्रैल में 25 बेसिस पॉइंट, जून में 50 बेसिस पॉइंट अब में दिसंबर 25 बेसिस पॉइंट यानि इस पूरे साल में अब तक कुल 1.25% (125 बेसिस पॉइंट) की कटौती हो चुकी है। पहले जहां रेपो रेट 6.50% था, अब वह 5.25% पर आ गया है।
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
रेपो रेट कटौती के बाद शेयर बाजार में भी शानदार उछाल देखने को मिला सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,500 के पार निफ्टी 75 अंक की तेजी के साथ 26,110 पर निफ्टी बैंक में 364 अंकों की मजबूती निवेशकों में इस फैसले से अच्छा उत्साह दिखा। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पूरे साल के लिए महंगाई का अनुमान 2% रखा गया है दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 8.2% रही वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान उन्होंने कहा कि फिलहाल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत और संतुलित स्थिति में है।
भारत की इकोनॉमी गोल्डीलॉक्स जोन में
RBI गवर्नर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस समय “गोल्डीलॉक्स पीरियड” में प्रवेश कर रही है। जब महंगाई ज्यादा न बढ़े लेकिन आर्थिक विकास तेज बना रहे ऐसी स्थिति को गोल्डीलॉक्स ज़ोन कहा जाता है। यानी न ज्यादा गर्म, न ज्यादा ठंडा बिल्कुल संतुलन में। RBI ने बाजार में नकदी बनाए रखने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की OMO बाइंग 5 बिलियन डॉलर का 3 साल का डॉलर-रुपया स्वैप का ऐलान किया है। ये दोनों कदम दिसंबर में लागू होंगे। रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है। जब रेपो रेट घटता है बैंक सस्ते में कर्ज लेते हैं ग्राहकों को सस्ते लोन मिलते हैं जब रेपो रेट बढ़ता है लोन महंगे हो जाते हैं इस बार रेपो रेट घटने से आम आदमी को सीधा फायदा मिलेगा।




