back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों के लिए खुशखबरी, PM मोदी इस तरीख को जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। पीएम मोदी अगले माह के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने वाले हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार, इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। किसान लंबे समय से इस भुगतान का इंतजार कर रहे थे, और अब इस खबर से उनमें उत्साह की लहर दौड़ गई है। सरकार की ओर से किस्त जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है।

जानिए, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अगस्त 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस दिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे और वहीं से सुबह लगभग 11 बजे किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2025 में योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला था।

योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी हैं ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। इस योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। साथ ही लाभार्थी किसान के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि स्वामित्व से जुड़े वैध दस्तावेज होना जरूरी है। इसके अलावा, जमीन का सत्यापन भी अनिवार्य प्रक्रिया है। यदि इनमें से कोई भी आवश्यक दस्तावेज अपूर्ण या अनुपलब्ध है, तो किसान इस योजना के लाभ से वंचित रह सकता है।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना? 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र किसानों को वर्ष में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में, हर चार महीने में 2,000 रुपये की दर से किसानों के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। योजना के लाभार्थी किसान अपने भुगतान की स्थिति और अन्य विवरण pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना में अपना स्टेटस ऐसे करें चेक

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और अपनी किस्त की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें :-

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाएं। वहां ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना राज्य (State), जिला (District), ब्लॉक (Block) और गांव (Village) सिलेक्ट करें।

4. अब ‘Get Report’ पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची और आपका नाम (यदि आप पात्र हैं) दिखाई देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵