back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छोटी कार और बाइक खरीददारों की आएगी मौज, लग्‍जरी गाड़ियों पर बढ़ेगा टैक्‍स, केंद्र के ऐलान के बाद लगे कयास

ऑटोमोबाईल सेक्‍टर को लेकर इस बार पीएम मोदी ने 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को घटाने का ऐलान किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ऑटोमोबाईल सेक्‍टर को लेकर इस बार पीएम मोदी ने 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को घटाने को ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि था कि हमारी सरकार ने तय किया है अब GST 28% से घटाकर 18% किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया गया। पीएम मोदी के इस जीएसटी को रिफॉर्म करने के बाद देश में कार और बाइक सस्‍ती हो जाएगी। 

GST रिफॉर्म होने के बाद देश में कार और बाइक को खरीदने आसान होगा?

ऑटोमोबाईल सेक्‍टर के लिए अच्छी खबर है। 15 अगस्‍त के अवसर पर पीएम मोदी ने नए GST Reforms 2025 को दिवाली तक लागू करने की बात कही थी, सरकार के इस ऐलान से स्‍पष्‍ट हो गया कि मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाया जाए और आम ग्राहकों को राहत दी जाए। उनके इस कदम के बाद सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो छोटी कारें और एंट्री-लेवल बाइक्स खरीदना चाहते हैं।

छोटी कारों पर घटेगा टैक्स?

अगर हम टैक्‍स की बात करें तो अभी तक छोटी कारों पर 28% GST और 1-3% सेस लगता है। इसमें 1.2 लीटर इंजन तक की और 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारें शामिल हैं। यही वजह है कि Alto K10, WagonR, Swift, Baleno, Dzire, Tata Tiago, Tigor, Punch, Hyundai i10, i20 और Exter जैसी कारें महंगी हो जाती हैं। लेकिन इस नए रिफॉर्म के बाद इन्हें 18% टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है। यानी आगामी कुछ दिनों बाद इन सभी कारों की कीमतों में कमी आएगी। 

मिड-साइज और बड़ी कारों पर भी असर

मिड-साइज की कारें और SUVs, जिनमें 1.5 लीटर तक का इंजन होता है, फिलहाल 28% GST और 15% Cess के कारण लगभग 43% टैक्स में आती हैं। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो यह नए 40% स्लैब में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Seltos, Sonet और Hyundai Creta जैसी पॉपुलर SUVs की कीमतों में भी 3% तक की बड़ी राहत मिल सकती है। 

अब मोटरसाइकिल पर कितना होगा इसका असर

बता दें कि, इस ऐलान के बाद केवल कार ही नहीं, बल्कि बाइक खरीदारों के लिए भी यह रिफॉर्म राहत लेकर आएगा। अभी 350cc तक की बाइक्स पर 28% GST लगता है, जिसे घटाकर 18% करने का प्लान है। इस बदलाव के बाद Hero Splendor, Honda Shine, Bajaj Pulsar और TVS Raider जैसी एंट्री-लेवल और कम्यूटर बाइक्स की कीमतों में कमी आएगी। वहीं 350cc से ज्यादा इंजन वाली प्रीमियम बाइक्स जैसे Royal Enfield 650cc, KTM और Harley Davidson पर टैक्स ज्यादा रहेगा।

इस बदलाव की क्‍या रही जरुरत?

बता दें कि, बीते करीब दो दशके से भारत में टू-व्हीलर खरीदारों की संख्या कारों से कहीं ज्यादा है और उनमें से ज्यादातर लोग एंट्री-लेवल बाइक्स खरीदते हैं। ऐसे में अगर सरकार 350cc तक की बाइक्स और छोटी कारों पर टैक्स घटाती है, तो इससे ग्राहकों को सीधा फायदा होगा और ऑटोमोबाइल मार्केट में भी तेजी आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

NPS का यह सीक्रेट ऑप्शन आपको बना देगा मालामाल; 60 की उम्र के बाद भी जिएं राजा जैसी जिंदगी!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिटायरमेंट शब्द सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि बुढ़ापे में खर्च कैसे चलेगा। आज की...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...