back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज से खुला Physics wallah IPO, जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और निवेशकों के लिए अहम डिटेल्स

Physics Wallah का IPO आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुला चुका है। प्राइस बैंड ₹103–₹109 और लॉट साइज 137 शेयर है। कंपनी इससे कुल ₹3,480 करोड़ जुटा कर अपने शिक्षा और विस्तार के योजनाओं में निवेश करेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की प्रमुख एड-टेक कंपनी फिजिक्सवाला (Physics Wallah) का बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज, मंगलवार से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी ने इससे पहले 10 नवंबर को एंकर निवेशकों से ₹1,562.85 करोड़ जुटा लिए थे, जिससे बाजार में IPO को लेकर उत्साह बढ़ गया है। रिटेल निवेशक अब 13 नवंबर तक इस IPO में आवेदन कर सकते हैं।

IPO की मुख्य जानकारी

IPO खुलने की तारीख- 11 नवंबर 2025 (आज)

IPO बंद होने की तारीख- 13 नवंबर 2025

प्राइस बैंड- ₹103 – ₹109 प्रति शेयर

लॉट साइज- 137 शेयर

न्यूनतम निवेश (रिटेल निवेशक)- ₹14,933 (137 शेयर × ₹109)

कर्मचारियों के लिए छूट- ₹10 प्रति शेयर

IPO का साइज और उद्देश्य

फिजिक्सवाला इस IPO के माध्यम से कुल ₹3,480 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें फ्रेश इश्यू ₹3,100 करोड़ और ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹380 करोड़ का हिस्सा शामिल है। OFS के तहत दोनों प्रमोटर्स ₹190-190 करोड़ के शेयर बेच रहे हैं। IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास कार्यों में किया जाएगा।

फिजिक्सवाला का सफर

फिजिक्सवाला की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी। शुरुआती दौर में यह प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से YouTube के माध्यम से NEET, JEE मेन्स और NCERT प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता था। अब यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनियों में शामिल हो चुकी है और लाखों छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भरोसेमंद विकल्प बन गई है।

एंकर निवेशक और फंडिंग

फिजिक्सवाला IPO में एंकर निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। 10 नवंबर को हुए एंकर आवंटन में कुल ₹1,562.85 करोड़ जुटाए गए। आवंटन मूल्य ₹109 प्रति शेयर, यानी प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर तय हुआ।

मुख्य निवेशक

घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs)

कुल एंकर फंडिंग का 55.48% यानी लगभग ₹867 करोड़

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs)

सबसे बड़ा निवेशक: Smallcap World Fund Inc. 154.76 करोड़

अन्य प्रमुख निवेशक: Goldman Sachs India Equity Portfolio, TIMF Holdings, Franklin Templeton Global, Fidelity, Capital Research, Eastspring Investments, PineBridge

GMP और संभावित लिस्टिंग

आज, 11 नवंबर 2025 को रिटेल निवेशकों के लिए IPO खुलते ही ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में हल्की गिरावट देखी गई।

GMP ₹3 – ₹4 प्रति शेयर

हाई प्राइस बैंड- ₹109 प्रति शेयर

संभावित लिस्टिंग प्राइज- ₹112 – ₹113 प्रति शेयर

विशेषज्ञों का कहना है GMP में गिरावट नए जमाने की टेक कंपनियों के हालिया कमजोर प्रदर्शन और निवेशकों की सतर्कता को दर्शाती है।

फिजिक्सवाला IPO उन निवेशकों के लिए अवसर प्रदान करता है जो एड-टेक सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की राय और GMP की स्थिति को देखते हुए निवेशकों को सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵