back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत और जरूरत दोनों है PF, पैसा बार-बार निकालने से पहले समझें ये जरूरी रूल

EPF से जरूरत पड़ने पर शिक्षा, शादी, घर या इलाज जैसे कारणों से कई बार पैसा निकाला जा सकता है। हर कारण की शर्तें और सीमाएं तय हैं। आज हम जानेगें पीएफ से कितनी बार पैसा निकाल सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF, नौकरी करने वालों के लिए एक मजबूत बचत योजना है। यह योजना न केवल रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सहारा देती है, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर बीच में भी इसका पैसा निकाला जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, PF से पैसे निकालने के लिए कुछ कड़े नियम और सीमाएं तय हैं।

 PF से पैसा निकालने के दो रास्ते

आंशिक निकासी (एडवांस) नौकरी के दौरान, जरूरत पड़ने पर पूरी निकासी (फाइनल सेटलमेंट) – रिटायरमेंट या नौकरी छोड़ने के बाद शादी, पढ़ाई या मकान खरीदने पर कितनी बार निकाल सकते हैं PF?

निकासी का कारण, नियम और शर्तें कितनी बार

EPF से शादी, पढ़ाई, घर या इलाज के लिए पैसे निकाले जा सकते हैं — हर जरूरत पर नियम अलग और मौके सीमित हैं। 7 साल सेवा पर 3 बार शादी-पढ़ाई के लिए निकाल सकते हैं, 5 साल पर 1 बार घर, और मेडिकल में डॉक्यूमेंट के साथ असीमित निकासी संभव है।

रिटायरमेंट पर: 58 साल की उम्र पूरी होने पर पूरी राशि निकाली जा सकती है।

बेरोजगारी पर: नौकरी छोड़ने के बाद अगर लगातार 2 महीने तक बेरोजगार रहते हैं, तो PF का पूरा बैलेंस लिया जा सकता है।

1 महीने बाद: 75% राशि

2 महीने बाद: बाकी 25%

PF निकासी से पहले ध्यान रखें ये बातें

हर निकासी एक तय वजह पर ही हो सकती है, और दस्तावेज़ जरूरी होंगे।

अगर आपने 5 साल से पहले PF निकाला, तो टैक्स देना पड़ सकता है।

5 साल बाद की निकासी टैक्स फ्री होती है।

निकासी के लिए EPFO पोर्टल या UMANG ऐप से आवेदन कर सकते हैं।

अब निकासी का फॉर्म भरना भी हुआ आसान

EPFO ने अब PF निकासी की प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। अब UMANG ऐप या EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन कर बस कुछ स्टेप्स में फॉर्म भरें और ट्रैक करें

अपना पैसा।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...