नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। OpenAI ने एक ऐसा बड़ा काम कर दिया है, जिसने Microsoft Copilot और Google Gemini की चुनौती को और अधिक बढ़ा दिया है। दरअसल OpenAI ने ChatGPT में रियल टाइम सर्च फीचर का इंटीग्रेशन कर दिया है। कंपनी ने अभी ये अपडेट ChatGPT के पेड यूजर्स के लिए ही जारी किया है। लेकिन कंपनी जल्द ही इसे अपने फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट करने वाली है। अब इस फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स ChatGPT का इस्तेमाल करके ताजा जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा।
OpenAI ने इस फीचर का नाम ChatGPT Search रखा है
OpenAI ने इस फीचर का नाम ChatGPT Search रखा है। जैसे ही ChatGPT को ओपन किया जाएगा, तो आपकों टेक्स्ट बॉक्स में ही वेब सर्च का विकल्प भी देखने को मिलेगा। OpenAI का कहना है कि चैटबॉट का लेटेस्ट वर्जन बड़े ही आसानी से रियल टाइम जानकारी एक्सेस और डिलीवर कर पाएगा। कंपनी के मुताबिक आप यहां से न्यूज, स्पोर्ट्स स्कोर और स्टॉक प्राइस जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर पाएंगे।
नया फीचर iOS, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप ऐप पर लाइव है
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने सर्च के लिए अलग से कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया है। बल्कि कंपनी ने इसे एक फीचर के रूप में मौजूदा ChatGPT के साथ जोड़ दिया है। OpenAI ने इसे GPT-4 का फाइन ट्यून्ड वर्जन कहा है। इसके साथ ही यूजर्स को बेहतर रिजल्ट और फॉलो-अप सवालों के जवाब भी बड़ी आसानी से यहां मिल जाएंगे।
OpenAI के अनुसार अब यूजर्स को पहले से काफी तेज जवाब मिलेंगे, जो जुड़े हुए वेब सोर्से के लिंक साथ होंगे। कंपनी ने बताया है कि पहले यूजर्स को इसके लिए अलग से किस सर्च इंजन पर जाना पड़ता था। OpenAI के ChatGPT के नए फीचर को iOS, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप ऐप पर लाइव कर दिया गया है। यूजर्स अब इन सभी प्लेटफॉर्म पर इसे यूज कर सकते हैं।




