back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Onion Price: प्याज नहीं होगा महंगा! जानें केंद्र सरकार ने क्या लिया फैसला, पड़ोसी देशों से है कनेक्शन

Ban on export of Onion: पहले रसोई गैस सिलेंडर और अब प्याज को लेकर केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। आने वाले महीनों में प्यार की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। इसका आश्वासन सरकार ने दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पहले रसोई गैस सिलेंडर और अब प्याज को लेकर केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। आने वाले महीनों में प्यार की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। इसका आश्वासन सरकार ने दिया है। इसके लिए सरकार ने निर्यात पर लागू रोक बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे संबंधित अधिसूचना वाणिज्य मंत्रालय ने जारी भी कर दिया है।

अगले आदेश तक बढ़ाया निर्यात पर लगा प्रतिबंध

सरकार ने अधिसूचना में कहा है कि घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रण में रखने को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। बता दें इससे पहले 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगाई गई थी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 22 मार्च को अधिसूचना जारी की थी। उसमें कहा कि प्याज के निर्यात पर 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ाया गया है।

आठ दिसंबर 2023 को लगाया था प्रतिबंध

बता दें डीजीएफटी, वाणिज्य मंत्रालय की एक शाखा है। यह निर्यात और आयात से संबंधित मुद्दों पर निर्णय लेती है। आठ दिसंबर 2023 को सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। रबी सत्र 2023 में प्याज का उत्पादन 2.27 करोड़ टन होने का अनुमान है। अंतर मंत्रालयी समूह से अनुमति मिलने पर मित्र देशों को प्याज के निर्यात की अनुमति विशेष मामलों में दी जाती है।

बफर स्टॉक से हुई थी बिक्री

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) के जरिए संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को 64400 टन प्याज निर्यात की अनुमति दी है। केंद्र सरकार ने इससे पहले अक्टूबर 2023 में आम लोगों को राहत देने को खुदरा बाजारों में 25 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर बफर प्याज स्टॉक की बिक्री बढ़ाने का निर्णय लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...