back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Garlic Price: प्याज के बाद अब लहसुन रुलाएगा, दामों में इतनी वृद्धि से किचन का बजट बिगाड़ा

Garlic Price Hike: सर्दियों में प्याज बाद अब लहसुन के दामों में आग लगी है। कुछ हफ्तों में देश में खुदरा बाजार में दाम 300-400 रुपए किलो पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। सर्दियों में प्याज बाद अब लहसुन के दामों में आग लगी है। कुछ हफ्तों में देश में खुदरा बाजार में दाम 300-400 रुपए किलो पहुंच गए हैं। इससे लोगों के घर का बजट बिगड़ा है। थोक बाजार में कीमत 150-250 रुपए प्रति किलोग्राम है।

लहसुन के दाम क्यों बढ़ रहे?

दाल-चावल, प्याज के बढ़ते दामों ने पहले से लोगों के घर का बजट बिगाड़ रखा है। कुछ वक्त में प्याज की कीमत में कमी दिखी है, लेकिन अब लहसुन के दाम में तेजी से आम लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे खराब मौसम कारण है।

तीन प्रदेश मुख्य उत्पादक

लहसुन के मुख्य उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। इन प्रदेशों में बेमौसम बारिश ने लहसुन की फसल पर बुरा प्रभाव डाला है। खरीफ की फसल की कटाई में देरी ने भी आपूर्ति चेन पर नकारात्मक असर डाला है। इसका असर लहसुन के दाम पर दिख रहा है।

मार्च बाद कम हो सकते हैं दाम

व्यापारियों का कहना है कि जनवरी अंत तक खुदरा बाजार में लहसुन के दाम 250- 350 रुपए किलो रह सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जनवरी बाद दामों में कुछ कमी दिख सकती है। मगर, सामान्य स्तर पर दाम मार्च तक आ सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...