नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus भारत में अपना ऑपरेशन बंद करने जा रहा है। कहा जा रहा था कि कंपनी अपनी पेरेंट कंपनी OPPO के साथ पूरी तरह मर्ज हो सकती है। इन खबरों के बाद OnePlus यूजर्स और पार्टनर्स के बीच चिंता बढ़ गई थी।
OnePlus India CEO ने दिया साफ जवाब
इन अफवाहों पर अब OnePlus इंडिया के CEO Robin Liu ने खुद सामने आकर जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर साफ किया कि भारत में OnePlus का बिजनेस पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी को बंद करने या भारत छोड़ने की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।
कंपनी का आधिकारिक बयान भी आया सामने
OnePlus ने 21 जनवरी को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हाल ही में सामने आई कुछ अप्रमाणित रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि OnePlus बंद हो रहा है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। OnePlus India के सभी बिजनेस ऑपरेशंस बिना किसी रुकावट के जारी हैं। कंपनी ने ग्राहकों और पार्टनर्स से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
क्यों फैलीं OnePlus के बंद होने की अफवाहें?
दरअसल, कुछ इंटरनेशनल रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2024 में OnePlus की शिपमेंट में गिरावट आई है कुछ प्रोडक्ट्स को कैंसिल किया गया है अमेरिका और यूरोप में टीम का साइज घटाया गया है इन्हीं खबरों के आधार पर यह कयास लगाए जाने लगे कि कंपनी भारत से भी अपना ऑपरेशन समेट सकती है। OnePlus भारत में एक पॉपुलर प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड है। कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स हालांकि OnePlus ने भारत में टीवी बिजनेस बंद कर दिया था, लेकिन इसका मतलब कंपनी के पूरे ऑपरेशन बंद होने से नहीं है। OnePlus की पेरेंट कंपनी OPPO है और दोनों ब्रांड BBK Electronics Group से जुड़े रहे हैं। 2021 में OnePlus ने रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग जैसे कुछ सेक्टर में Oppo के साथ इंटीग्रेशन किया था, लेकिन ब्रांड की पहचान अलग बनी रही।





