back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए वित्‍त वर्ष के पहले हफ्ते में आएंगे नए IPO, निवेशकों को मिलेगा तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका

इन आईपीओ के जरिए कंपनियां अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए फंड जुटा सकती हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। 31 मार्च के बाद वित्त वर्ष 2024-25 खत्म हो जाएगा, वहीं 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होगा। ऐसे में अगले सप्‍ताह यानी 1 अप्रैल 5 अप्रैल के बीच कुछ नए आईपीओ आने वाले हैं, जिसमें निवेशक अपना पैसा लगा सकते हैं। नए सप्ताह के कारोबारी दिन 1 अप्रैल से शुरू होंगे क्योंकि सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर के मौके पर छुट्टी है। वहीं इन आईपीओ के जरिए कंपनियां अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए फंड जुटा सकती हैं। लिस्ट होने वाली सभी कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। जानिए कौन-कौन सी कंपनियों के आईपीओ हैं लिस्‍ट में।

Infonative Solutions IPO

यह आईपीओ 28 मार्च को ओपन हुआ था, जो कि 3 अप्रैल को बंद होगा। इस आईपीओ के माध्‍यम से कंपनी 24.71 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाना चाहती है। IPO में 31.28 लाख नए शेयर जारी हुए हैं, जिस पर बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 75-79 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 रखा गया है। यह IPO अभी तक 0.52 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अप्रैल को होगी।

Retaggio Industries IPO

रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ 61.98 लाख शेयरों वाला फ्रेश इश्यू है। यह आईपीओ 27 मार्च को ओपन हुआ और 2 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 3 अप्रैल को हो सकता है। रेटागियो इंडस्ट्रीज आईपीओ की कीमत 25 रुपए प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 6000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 1,50,000 रुपए है। अभी तक इसे 0.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। शेयरों की लिसिटंग BSE SME पर 7 अप्रैल को हो सकती है।

Spinaroo Commercial IPO

इस इश्यू का साइज 10.17 करोड़ रुपये है। यह 28 मार्च को खुला और अभी तक 0.16 गुना भरा है। IPO में 19.94 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इस IPO की क्लोजिंग 3 अप्रैल को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग 8 अप्रैल को BSE SME पर हो सकती है। स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ 19.94 लाख शेयरों वाला फ्रेश इश्यू है। यह आईपीओ 28 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है, जो कि 3 अप्रैल काे बंद हो जाएगा। फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड स्पिनारू कमर्शियल आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

अगले सप्‍ताह में 1 अप्रैल को Desco Infratech के शेयर BSE SME पर लिस्ट होने जा रहे हैं। वहीं 2 अप्रैल को Shri Ahimsa Naturals IPO और ATC Energies IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। 3 अप्रैल को Identixweb के शेयर BSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...