back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Microsoft ने बंद किया Skype, क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? सामने आई बड़ी वजह

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। स्‍काइप (Skype) को बंद कर दिया है। आइए जानते है इसे बंद करने की क्‍या रही वजह।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । Skype के दुनिया भर में लाखों यूजर्स है। पॉपुलर वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म को कंपनी ने हमेशा के लिए बंद करने की घोषण की है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्‍काइप (Skype ) को बंद करने का ऐलान किया है। ये फैसला कई कारणों से लिया गया है, जिनमें कंपटीशन, टेक्नोलॉजी में बदलाव और कंपनी की पॉलिसी प्रायोरिटी शामिल हैं। आज हम आपको इस खबर में स्‍काइप को बंद करने के पीछे की पूरी कहानी बताएंगे। 

क्या है Skype की हिस्ट्री?

Skype 2003 में लॉन्‍च किया गया था। यह इंटरनेट के जरिए मुफ्त वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है। ये उस समय इंटरनेट की दुनिया में क्रांतिकारी कदम था। साल 2005 में eBay ने इसे $2.6 बिलियन (करीब 22 हजार करोड़ रुपये) में टेकओवर किया था, और 2011 में माइक्रोसॉफ्ट ने इसे $8.5 बिलियन (करीब 7100 करोड़ रुपये) में खरीद लिया था। इसके बाद इसकी पॉपुलेरिटी में भारी गिरावट देखी गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक, Skype के यूजर्स की संख्या 23 मिलियन थी।

प्रतिस्‍पर्धा और टेक्नोलॉजिकल बदलाव

Skype पर कंपटीशन और टेक्‍नोलॉजी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। इसका मुकाबला अब Zoom, Google Meet, WhatsApp, और Microsoft Teams जैसी प्लेटफार्म करने लगे है। ये ऐप ज्यादा यूजर फ्रैंडली और बेहतर फीचर्स के लिए जाने जाते है। Skype को खासतौर पर डेस्कटॉप के लिए डिजाइन की गया था। अब स्मार्टफोन के जमाने में ये ज्यादा काम का नहीं रहा। 

माइक्रोसॉफ्ट की पॉलिसी: Teams पर फोकस

स्‍काइप को ब्‍लॉक करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने Teams नाम का एक नया ऐसा ही प्लेटफॉर्म तैयार किया है। जहां लोग आपस में बातचीत और वीडियो कॉल कर सकते हैं, साथ मिलकर काम कर सकते हैं और जरूरी फाइलें या जानकारी भी एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। ये सब कुछ एक ही जगह पर की जा सकती है। Skype के ज्यादातर फीचर्स और टूल्स जैसे मीटिंग होस्टिंग, कैलेंडर मैनेज, और कम्युनिटी फीचर्स ऑफर करता है। इसलिए, कंपनी ने Skype को बंद करने का फैसला लिया और Teams पर ज्‍यादा ध्‍यान देने का निर्णय लिया। 

यूजर्स के पास हैं दो ऑप्शन

स्‍काइप ऐप बंद होने पर अब यूजर्स के पास दो विकल्‍प मौजूद है। कंपनी ने ऑप्शन के तौर यूजर्स को दो अवसर दिए है। माइक्रासॉफ्ट ने एक नया प्‍लेटफॉर्म तैयार किया है जो Teams नाम दिया है। जिसमें आप स्‍काइप के सारी फाइलें Teams में लॉग इन कर सकते है। 

Microsoft Teams में माइग्रेट करें: यूजर्स अपने मौजूदा Skype क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके Teams में लॉग इन कर सकते हैं। इससे उनके Skype के चैट, कॉन्टैक्ट और कंवर्सेशन ऑटोमेटिकली Teams में ट्रांसफर हो जाएंगे।

डेटा ट्रांसफर करें: जो यूजर्स Teams में माइग्रेट नहीं करना चाहते, वे अपने Skype डेटा जैसे चैट, कॉन्टेक्ट और कॉल हिस्ट्री को ट्रांसफर कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...