back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: गिरावट के साथ खुला बाजार, इन शेयरों ने मार्केट को नीचे खींचा

Share Market Live: बीएसई का सेंसेक्स आज 97.98 अंकों की गिरावट के साथ खुला है। यह 73,044 पर कारोबार कर रहा। एनएसई का निफ्टी 43.50 अंक गिरकर साथ 22,169 पर खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बीएसई का सेंसेक्स आज 97.98 अंकों की गिरावट के साथ खुला है। यह 73,044 पर कारोबार कर रहा। एनएसई का निफ्टी 43.50 अंक गिरकर साथ 22,169 पर खुला है। बैंक निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मेटल शेयरों की सुस्ती से भी बाजार को ऊपर आने में रुकावट दिख रही है।

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल

शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 133.50 अंक गिरकर 73009 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का सेंसेक्स 47.90 अंकों की गिरावट के साथ 22164 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के सिर्फ 12 शेयरों में उछाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 18 शेयरों में गिरावट दिखी है। सेंसेक्स का टॉप गेनर एलएंडटी 1.64 फीसदी और पावरग्रिड में 1.22 फीसदी तेजी है। टाटा मोटर्स, एसबीआई, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त है।

निफ्टी के शेयरों की स्थिति

निफ्टी के 50 में से 21 शेयरों में तेजी दिख रही है। 29 शेयर गिरावट के लाल दायरे में कारोबार कर रहे हैं। यहां भी एल एंड टी टॉप गेनर है। पावरग्रिड दूसरे स्थान पर है। बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयरों में सबसे अधिक मजबूती दिख रही है।

सेक्टरवार बाजार का हाल

एनएसई (NSE) के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक आईटी, रियलटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵