back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: निफ्टी का जोश हाई, फिर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा, जानें BSE-NSE का एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो

Share Market Today Live: शेयर बाजार की आज फिर शानदार शुरुआत हुई है। निफ्टी रिकॉर्ड 22290 लेवल पर पहली बार खुला है। ये इसकी ऑलटाइम हाई ओपनिंग है।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार की आज फिर शानदार शुरुआत हुई है। निफ्टी रिकॉर्ड 22290 लेवल पर पहली बार खुला है। ये इसकी ऑलटाइम हाई ओपनिंग है। एनएसई का निफ्टी 72.55 अंकों की ऊंचाई के साथ 22290 लेवल पर खुला है। ये रिकॉर्ड ओपनिंग लेवल है। बीएसई का सेंसेक्स 236.20 अंक चढ़कर 73394 लेवल पर खुला है।

निफ्टी के शेयरों की चाल

निफ्टी के 50 में से 29 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे। वहीं, 20 शेयरों में गिरावट है। सिर्फ एक शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहा। निफ्टी के गेनर्स में टाइटन 2.11 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ 1.15 फीसदी की बढ़त पर है।

सेंसेक्स भी ऑलटाइम हाई लेवल के करीब

ओपनिंग मिनटों में ही बीएसई का सेंसेक्स 73413.93 पर आया है। इसका ऑलटाइम हाई लेवल 73427 का है। इसको आज पार कर लिया जा सकता है।

बैंक निफ्टी में जोरदार वृद्धि

बैंक निफ्टी बाजार आज खुलने के तुरंत बाद 47135 तक गया था। इसके 12 में से 10 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स हैं।

BSE-NSE का एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो

बीएसई पर 3151 शेयरों में ट्रेड कर रहा। इसमें से 2141 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 889 शेयरों में गिरावट दिख रही है। 121 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵