Stock Market Opening: थोड़ी मजबूती के साथ खुला बाजार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

Stock Market Live: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज मामूली तेजी पर हुई। बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में खुला।
शेयर बाजार।
शेयर बाजार।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज मामूली तेजी पर हुई। बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में खुला। निफ्टी 22 हजार के पार खुला, लेकिन बाजार की ओपनिंग मिनटों में ही सपाट दायरे में फिसला।

किस लेवल पर खुला बाजार?

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 54.41 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 72677 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 26.50 प्वाइंट्स की मामूली बढ़त के साथ 22081 पर खुला हुआ है।

सुबह 9.35 बजे बाजार लाल निशान में पहुंचा

बाजार खुलने के करीब 20 मिनट बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए। एनएसई का निफ्टी 22 हजार के नीचे चला गया। 77.15 अंकों की गिरावट के साथ 21977 तक नीचे आया। सेंसेक्स 23.82 अंक गिरकर 72599 पर है।

BSE पर 2994 शेयर कर रहे ट्रेड

बीएसई पर 2994 शेयरों में ट्रेड जारी है। इसमें से 1557 शेयर बढ़त पर हैं। 1300 शेयरों में गिरावट है। 87 शेयरों में बदलाव नहीं दिख रहा। 117 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 59 शेयरों में लोअर सर्किट है।

NSE पर ट्रेड हो रहे 2143 शेयर

एनएसई पर 2143 शेयर ट्रेड हो रहे हैं। इसमें से 944 शेयर एडवांसेज यानी बढ़त पर हैं। 1109 शेयर डेक्लाइन यानी गिरावट में हैं। बिना किसी बदलाव के साथ 90 शेयर ट्रेड कर रहे हैं। 41 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है। लोअर सर्किट में 35 शेयर हैं।

निफ्टी के शेयरों की स्थिति

एनएसई निफ्टी के 50 में से 25 शेयर तेजी पर हैं। 25 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के टॉप गेनरों में आयशर मोटर्स 2.28 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.15 फीसदी चढ़े हैं। टेक महिंद्रा 1.56 फीसदी और एचसीएल टेक 1.50 फीसदी ऊपर बने हैं। हिंडाल्को में कल जैसी तेजी है। यह 1.38 फीसदी चढ़ा है।

बैंक निफ्टी 47 हजार के नीचे फिसला

बैंक निफ्टी 47 हजार के नीचे गिरा है। 70 अंक टूटकर 46949 पर आ गया है। बैंक निफ्टी के 12 में से सिर्फ 4 शेयर ऊपर दिख रहे। आठ शेयरों में गिरावट है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in