नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। तीन दिनों के बाद स्टॉक मार्केट में ट्रेड हो रहा है, जिसका असर तेजी के रूप में दिख रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 93.68 अंकों की बढ़त के साथ 66063 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 49.95 अंकों की तेजी से 19844 पर खुला है।
प्री-ओपन में बाजार कैसा रहा?
शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में ग्लोबल बाजारों से खास संकेत नहीं मिले, क्योंकि कल रात यूएस मार्केट में सपाट क्लोजिंग हुई थी। डाओ जोंस जहां बमुश्किल हरे निशान में बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक और एसएंडपी 500 इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार बंद हुआ।
सुबह में एशियाई बाजारों का हाल
सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा गया है। जापान का निक्केई गिरावट दिखा रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी लाल निशान में था, लेकिन कोरिया का कोस्पी मामूली तेजी के साथ दिखा।




