back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: रिकॉर्ड लेवल छूने के बाद गिरा बाजार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Today Share Market: भारतीय शेयर में दो दिनों से बनी बढ़त आज समाप्त हो गया। दोनों प्रमुख सूचकांक-सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दिखी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज मिलेजुले कारोबार से हुई है। सेंसेक्स तेजी के साथ खुला है। निफ्टी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स ने बाजार की शुरुआत में 74,000 का अहम लेवल तोड़ दिया। इसने 73,946 का लो लेवल छुआ है। बीएसई का सेंसेक्स 59.39 अंक चढ़कर 74287 लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 28.25 अंक गिरकर 22486 पर खुला है।

सेंसेक्स के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। 25 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, एमएंडएम, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज भी हरे निशान में है। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक समेत कई शेयर कमजोरी के दायरे में हैं।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 में से सिर्फ 18 शेयरों में तेजी दिख रही है। 32 शेयरों में गिरावट बनी है। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज टॉप गेनर है। यह 1.84 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है। एसबीआई लाइफ में 1.27 फीसदी, सिप्ला 0.66 फीसदी ऊपर है। एचडीएफसी बैंक 0.64 फीसदी, एमएंडएम 0.56 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

BSE के शेयरों का लेखा-जोखा

बीएसई पर 3103 शेयरों में कारोबार जारी है। 1467 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 167 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 36 शेयर लोअर सर्किट में हैं। 114 शेयरों में 52 हफ्तों का हाई लेवल दिख रहा है। 4 शेयरों में 52 हफ्तों का उच्च स्तर देखा जा रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...