नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रिलायंस के JIO यूजर्स को कनेक्टिविटी में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। डाउन डिटेक्टर के अनुसार कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें उनके मोबाइल पर सिग्नल नहीं आ रहे थे। कुछ लोगों ने कहा कि वो अपना मोबाइल डेटा यूज नहीं कर पा रहे थे। करीब 12 बजे के आस पास 10,369 यूजर्स प्रभावित रहे।
62 प्रतिशत यूजर्स को नो सिग्नल की समस्या आ रही थी
62 प्रतिशत लोगों ने कंपलेंट की है कि नो सिग्नल की समस्या आ रही थी जबकि 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कनेक्टीविटी में समस्या आ रही थी। कंपनी की ब्रौडबैंड सेवा जियो फाइबर में भी तकनीकी खराबी की समस्या आ रही थी।
ब्राउजर्स को ERR_TIMED_OUT लिखा नजर आ रहा था
Jio.com पर ब्राउजर्स को ERR_TIMED_OUT लिखा नजर आ रहा था और “This site can’t be reached” का मेसेज डिस्पले हो रहा था। इसकी वजह से बहुत से लोगों को फोन कॉल करने पर Not reachable की जानकारी मिल रही है जिस वजह से लोग एक दूसरे से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों ने मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए थे
जियो की सभी सर्विसों में यह आउटरेज देखने को मिला है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजेंस ने मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ” POV, आपके पास जियो सिम है और आपके घर का वाई-फाई भी जियो फाइबर है।”
कुछ लोगों ने कहा कि IDC डेटा सेंटर में आग लग गई थी
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि IDC डेटा सेंटर में आग लग गई थी, जिसकी वजह से जियो नेटवर्क डाउन हुआ। हालांकि इस मामले में जियो की ओर से ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि यूजर्स My Jio App और Jio वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।




