नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से उभरत रहा है जिसका सीधा कारण है कि लोग अपनी हेल्थ से बिल्कुल रिस्क नही लेना चाहते। हालांकि कभी कभी इसक प्रीमियम इतना बढ़ जाता है कि चुकाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब ये परेशानी कम हो सकती है। दरअसल बीमा कंपनिया आपको इस बात की जानकारी नहीं देती हैं जिसके जरिए आपके प्रीमियम (Health insurance Premium) को कम किया जा सकता है। जबकि इन 3 तरीकों से आप प्रीमियम भरते समय अपने हजारो रुपये बचा सकते हैं।
व्यक्तिगत प्लान लेने से बचें
अगर आप हेल्थ पॉलिसी लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा विक्लप होगा फैमिली फ्लोटर प्लान। अगर आप केवल एक सदस्य के लिए या हर एक सदस्य के लिए अलग अलग पॉलिसी लेते हैं तो यह आपके लिए मंहगा साबित हो सकता है। हालांकि फैमिली फ्लोटर प्लान (Family Floter Plan) न सिर्फ आपको पूरे परिवार के सुरक्षा कवच देगा बल्कि आपके प्रीमियम को भी काफी हद तक कम कर देगा।
हर साल पॉलिसी रिन्यू न करें
अगर आप पॉलिसी ले चुके है तो यह संभव है कि मेडिकल इनफ्लेशन (Medical Insurance) के कारण आपके द्वारा भरे जाने वाले प्रीमियम में हर साल बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन अगर आप हर साल पॉलिसी रिन्यू न करके हर दो साल के लिए एक ही बार में पॉलिसी रिन्यू करते हैं तो आप अच्छी खासी रकम सेव कर सकते हैं। इस विक्लप के चुनाव पर बीमा कंपनी भुगतान पर छूट देती हैं।
पोर्टेबिलिटी का ऑप्शन चुनें
इस विकल्प को चुनने से आप अपने मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़े हुए प्रीमियम के चलते आप दूसरी बीमा कंपनी में अपना प्लान ट्रांसफर कर सकते है जो कम प्रीमियम प्लान ऑफर कर रहा हो। ऐसा करन से आपको वह सभी लाभ मिलेंगे जो पहले से मिलते आ रहे हैं।




