नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । SIP म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट आज के दौर में काफी पॉपुलर है। और फंड इंडस्ट्री का साइज भी तेजी ग्रोथ हो रहा है। यह मयूचुअल फंड का एक बेहद ही आसान तरीका है। इसमें हर महीने एक निश्चित रकम आपके खातों में जमा हो जाता है। चूंकि SIP में इंवेस्टर को कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न मिलता है, इसलिए यह भारत में निवेशकों के बीच धीरे-धीरे पॉपुलर होता जा रहा है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Association of Mutual Funds in India) के जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक, मासिक सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIPs) ने पहली बार दिसंबर में 26,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। यह म्यूचुअल फंड्स में लॉन्ग टर्म के इंवेस्टमेंट में स्मॉल इंवेस्टर्स के बढ़ते इंटरेस्ट को दर्शाता है।
आज हम आपको यह बताएंगे कि, महीने के 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये और 5,000 रुपये के SIP कंट्रीब्यूशन से 1 करोड़ के फाइनेंशियल टारगेट को प्राप्त करने में आपको कितना समय लगेगा। यह कैल्कुलेशन सालाना 12 परसेंट रिटर्न और हर साल SIP अमाउंट में 10 परसेंट की बढोतरी पर बेस्ड है।
हर महीने 1,000 रुपये के SIP में सालाना 10% बढोतरी
अगर आप हर साल 10% स्टेप-अप के साथ हर महीने 1,000 रुपये का निवेश करते हैं और हर साल 12 परसेंट तक रिटर्न पाने की संभावना है, तो आप 31 साल में लगभग 1.02 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। यह जमा पूंजी आपके भविष्य में किसी आर्थिक संकट के दौरान सहायक हो सकती है।
हर महीने में 2,000 रुपये की SIP
इसी तरह से महीने के 2,000 के SIP में सालाना 10 परसेंट स्टेप-अप के साथ हर साल 12 परसेंट के रिटर्न पर 27 सालों में आप 1.15 करोड़ रुपये तक जमा लेंगे। इस प्रकार से 27 साल में एक बड़ी रकम जमा किया जा सकती है।
महीने के 3,000 हजार रुपये की SIP
हर माह 3,000 रुपये की SIP सालाना 10 परसेंट की रेट से आगे बढ़े तो 12 परसेंट एनुअल रिटर्न (Annual Return) पर 24 साल में 1.10 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस टर्म में आपकी कुल इंवेस्ट की गई राशि 31.86 लाख रुपये और रिटर्न 78.61 लाख रुपये होगा। इस तरह से इवेस्ट कर एक मोटा पैसा रिटर्न किया जा सकता है।
5,000 रुपये की SIP पर रिटर्न
अगर आप SIP के तहत हर महीने 5,000 रुपये तक का इंवेस्टमेंट करते हैं, तो यह एनुअली 10 परसेंट की रेट से बढ़ते हुए 12 परसेंट वार्षिक रिटर्न पर 24 साल में 1.10 करोड़ रुपये जमा करने में आपकी मदद करेगी। इस दौरान आपका कुल निवेश 31.86 लाख रुपये होगा और रिटर्न 78.61 लाख रुपये होगा। सिर्फ 24 साल में एनुअली 10% की रेट से बढ़ते हुए वार्षिक रिटर्न आएगा।




