back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रतन टाटा का देश के उद्योगपतियों में अलग ही था मुकाम, बिजनेस के जरिए भी कर गए देश सेवा का बड़ा काम

रतन टाटा का देश के उद्योगपतियों में अपना अलग ही मुकाम था। शायद ही कोई व्यक्ति हो जो उन्हें न पहचानता हो। उन्होंने बिजनेस के जरिए भी देश की बड़ी सेवा की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 28 दिसंबर 2024 को रतन टाटा का जन्मदिन है। वह भारत के सबसे बड़े और सफल उद्योगपतियों में से एक थे। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। रतन का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। वह राजनीति का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने उद्योग के जरिए अर्जित की गई आय से चैरिटी का काम किया और देश में कई लोगों की सहायता की। 9 अक्टूबर 2024 को देश के इस सितारे ने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए उनसे जुडी कुछ बाते जानें। 

रतन टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी नवजबाई टाटा ने की

रतन टाटा के परदादा का नाम जमशेदजी टाटा था। जमशेदजी टाटा ने ही टाटा समूह की स्थापना की थी। रतन टाटा के परदादा जमशेदजी टाटा ने ही झारखंड के जमशेदपुर शहर की नींव रखी थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा के माता-पिता साल 1948 में अलग हो गए थे। जिसके कारण रतन टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी नवजबाई टाटा ने की।

रतन टाटा 4 बार शादी के बेहद करीब आए पर नहीं की

रतन टाटा पूरे जीवन कुंवारे रहे लेकिन क्या आपको पता है कि वह 4 बार शादी के बेहद करीब आ कर रह गए थे। रतन टाटा ने खुद एक इंटरव्यू में मीडिया को बताया था कि उनको साल 1962 में एक लड़की से प्यार हो गया था और वह उस लड़की के साथ शादी करने वाले थे। लेकिन साल 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद लड़की के परिवार ने उन्हें भारत आने नहीं दिया और इस तरह से रतन टाटा की शादी नहीं हो सकी।

रतन टाटा को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है

रतन टाटा को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। रतन टाटा को यह सम्मान राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए दिया गया था। रतन टाटा ने आर्किटेक्चर की डिग्री भी हासिल की थी। रतन टाटा ने यह डिग्री कॉर्नेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर से हासिल की थी। रतन टाटा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories