back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

YouTube के CEO बने नील मोहन, भारत के लिए गौरव का क्षण, ट्विटर में नहीं जाने के लिए मिले 544 करोड़

नील मोहन साल 2008 से गूगल के साथ काम कर रहे हैं। वर्ष 2013 में गूगल ने उनको ट्विटर नहीं जाने देने के लिए 544 करोड़ रुपए का बोनस भी दिया था।

वाशिंगटन, एजेंसी। भारतीय मेधा ने एक बार फिर अपनी मेधा का परचम लहराते हुए विश्व के सबसे बड़े प्लेटफार्म यू ट्यूब को नया सीईओ दिया है। यूट्यूब ने भारतीय मूल के नील मोहन को नया सीईओ बनाने की घोषणा की है। नील मोहन यूट्यूब में प्रमोट कर यह पद दिया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के सीपीओ थे।

ट्विटर में नहीं जाने देने के लिए 544 करोड़ रुपए का बोनस

नील मोहन साल 2008 से गूगल के साथ काम कर रहे हैं। वर्ष 2013 में गूगल ने उनको ट्विटर नहीं जाने देने के लिए 544 करोड़ रुपए का बोनस भी दिया था। नील मोहन ट्विटर जाने का पता चलने पर गूगल उन्हें रोकने के लिए बोनस का ऐलान कर तीन साल के लिए कंपनी में रोक लिया था। गूगल द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद नील मोहन काफी चर्चित हो गए थे।

नील मोहन को सालाना इनकम 60,000 डॉलर थी

सीईओ नील मोहन अपनी पत्नी हेमा सरीम के साथ सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। बता दें कि नील मोहन ने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी। उस वक्त उनकी सालाना इनकम 60,000 डॉलर थी। ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट के बाद उन्होंने डबल क्लिक को ज्वाइन किया था, जिसे 2008 में गूगल ने खरीद लिया था। इसके बाद से ही नील मोहन गूगल कंपनी का हिस्सा बन गए थे।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की

भारतीय मूल के नील मोहन मिशिगन और फ्लोरिडा में पले बढ़े हैं। उन्होंने सन 1996 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही एमबीए किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵