नई दिल्ली, रफ्तार। पिछले कुछ वर्षों में सोने की चमक लगातार बढ़ी है। बताया जा रहा कि आने वाले कुछ समय में सोना इतना महंगा हो सकता है कि वह आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगा। इस कारण जिन्होंने सोने में निवेश किया है, उनके लिए नया साल अच्छा हो सकता है। आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो यही समय सबसे सही है, क्योंकि सोने की कीमत तेजी से बढ़ रही है।
एक साल में तेजी से कीमतें बढ़ीं
सोना 63 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। कुछ महीनों में दाम में दो से तीन हजार रुपए इजाफा हुआ है। अगर, 2023 की शुरुआत की बात करें तो सोने की कीमत 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी। मतलब एक साल में करीब सात हजार रुपए दाम बढ़ा है।
इस साल भी सोना चमकेगा
अनुमान है कि इस साल के आखिर तक सोने की कीमत 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। मतलब आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो फायदा होगा। दूसरी तरफ सोने की तेजी से बढ़ती कीमतें उनको भी मायूस हो रही है, जिनकी पहुंच से ये दूर होता जा रहा है। आज सोने की छोटी से छोटी ज्वेलरी 50 हजार से कम में बनवाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में दाम 70 हजार रुपए पार पहुंचे तो आम लोगों के लिए मुश्किल और बढ़ेगी।
सोने के गहने खरीदने वाले घटे
पिछले एक साल में दिखा है कि सोने के आभूषण खरीदने वाले कम हुए हैं। वहीं, सोने के सिक्के और ठोस सोना खरीदने वाले लोग बढ़े हैं। मतलब निवेश करने वाले लोग सोने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





