back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SGB Scheme: सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, इस महीने और फरवरी में निवेश का अवसर, पूरी डिटेल्स यहां

Sovereign Gold Bond Scheme: सोने में निवेश के बारे में आप सोच रहे हैं तो सरकार शानदार मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SBG) की अगली किस्त दिसंबर और फरवरी में जारी होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने में निवेश के बारे में आप सोच रहे हैं तो सरकार शानदार मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SBG) की अगली किस्त दिसंबर और फरवरी में जारी होगी। वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें बताया है कि सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम 2023-24 की तीसरी एवं चौथी किस्त दिसंबर और फरवरी में जारी की जाएगी। तीसरी किस्त में 18 से 22 दिसंबर तक आप निवेश कर सकेंगे। चौथी सीरीज 12 से 16 फरवरी के बीच खुलेगी।

स्कीम की खास बातें

सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम में आप ऑनलाइन निवेश करते हैं तो इश्यू प्राइस में प्रति ग्राम 50 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। स्कीम के तहत सोने में आठ साल के लिए निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसमें पांच साल बाद एग्जिट लेने का विकल्प भी दिया जाता है। सरकार ने नवंबर 2015 में स्कीम को शुरू किया था। SGB में निवेश पर प्रति वर्ष 2.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ भी मिलेगा। इस ब्याज दर का भुगतान छमाही होता है।

कौन कर सकते हैं निवेश?

सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम को आरबीआई जारी करता है। स्कीम के तहत आप एक साल में कम से 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलो सोना खरीद सकते हैं। ट्रस्ट और संस्थाएं 20 किलो सोना खरीद सकते हैं।

कितना इश्यू प्राइस?

रिजर्व बैंक ने बांड के तीसरे और चौथे सीरीज को जारी करने की डेट का ऐलान किया है। इश्यू प्राइस IBJA के आखिरी तीन दिनों के सोने के औसत दाम के हिसाब से तय होगा। डिजिटल मोड को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 50 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से छूट देने का निर्णय लिया है।

यहां से खरीदें सोना

स्कीम के तीसरे या चौथे सीरीज में सोना खरीदने के लिए स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), NSE, BSE से मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), पोस्ट ऑफिस एवं कॉमर्शियल बैंकों से संपर्क करें। SGB के तहत सोना खरीदने के लिए केवाईसी और पैन कार्ड आवश्यक है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...