back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate: सोना ऑलटाइम हाई रेट पर, जानें इतना दाम बढ़ने की वजह

Gold At Record High: सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स पर सोने के दाम ऑलटाइम हाई पर है। सोना आज 62883 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गया है, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स पर सोने के दाम ऑलटाइम हाई पर है। सोना आज 62883 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गया है, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। फ्यूचर मार्केट में मंगलवार को सोना 62722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें इसके फरवरी वायदा के रेट हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज खुलते गोल्ड ने 62800 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल पार किया। ये सोने का सर्वाधिक उच्च स्तर है।

शादियों के सीजन के कारण बढ़ी मांग

एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा सबसे ऊंचे स्तर 62833 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिखा। इसमें तेजी जारी है। इतनी ऊंचाई पर जाने का कारण देश में शादियों के सीजन के कारण सोने की मांग है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी गोल्ड रेट को लेकर पॉजिटिव खबरें आ रहीं हैं। कॉमैक्स पर गोल्ड 2044.30 डॉलर प्रति पर है। इसमें 4.30 डॉलर या 0.21 फीसदी की बढ़त है।

चांदी में भी चमक

एमसीएक्स पर चांदी का दाम 164 रुपए बढ़त के साथ 77157 रुपए प्रति किलो के रेट पर आया है। इसमें भी बढ़त पर ट्रेडिंग हो रही है। यह दाम मार्च वायदा के लिए हैं। देश में शादी-विवाह के सीजन में सोना और चांदी दोनों जमकर खरीदी जाती हैं। 77 हजार का स्तर पार कर चांदी भी अपनी चमक और बिखेर रही।

कल कैसा रहा था सोने का कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दिसंबर वायदा 62385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसमें 2347 लॉट का कारोबार दिखा था। कल की कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने डील साइज को घटाया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...