back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Buy Online Gold: सस्ता सोना खरीदने की है चाह, तो इन 4 दिनों में यहां करें खरीदारी; ऑनलाइन पर मिल रही भारी छूट

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सरकार लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) 2023-24 की दूसरी सीरीज आज से निवेश के लिए खुल रही है।

नई दिल्ली, हि.स.। सरकार लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) 2023-24 की दूसरी सीरीज आज से निवेश के लिए खुल रही है। इसमें 15 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। इस बार सोने की कीमत 5,923 रुपये प्रति एक ग्राम है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश किया जा सकता है।

ऑनलाइन खरीदने पर मिलेगी अतिरिक्त छूट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने वालों के लिए 5,923 रुपये प्रति ग्राम का निर्गम मूल्य तय किया है। यह चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एसजीबी की दूसरी सीरीज होगी। आरबीआई ने ऑनलाइन और डिजिटल आवेदन कर भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी है। इस हिसाब से 999 शुद्धता वाले सोने का निर्गम मूल्य 5,873 रुपये प्रति ग्राम होगा।

2015 से शुरू हुई थी ब्रिकी

आरबीआई के मुताबिक इस बार भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, निर्दिष्ट डाकघरों और शेयर बाजारों बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के जरिए होगी। सरकार ने परंपरागत सोने की मांग कम करने और घरेलू बचत के एक हिस्से के तौर पर स्वर्ण बॉन्ड की बिक्री नवंबर, 2015 में शुरू की थी। उल्लेखनीय है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत एक ग्राम की बुनियादी इकाई के गुणकों में अंकित किया जाता है। स्वर्ण बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है, लेकिन पांच साल पूरा होने पर इससे निकलने का विकल्प होगा। इस योजना के तहत न्यूनतम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है, जबकि अधिकतम सीमा चार किलोग्राम तक की है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच BSE...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...