नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स की की शानदार शुरुआत हुई है। ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दिखी है। सेंसेक्स 66800 के पार कारोबार कर रहा है। इसमें 208.82 अंक या 0.31 प्रतिशत की उछाल आई है। निफ्टी 70.05 अंक या 0.35 प्रतिशत उछलकर 19890 पर कारोबार कर रहा था।
हाई लेवल 66835.16 पर रहा
सेंसेक्स 66807.73 पर खुला हुआ था। इसका उच्च स्तर 66835.16 और लो लेवल 66735.84 रहा। निफ्टी 19774.80 पर ओपन हुआ था। अबतक हाई लेवल 19867.15 और लो लेवल 19727.05 रहा।
ये हैं टॉप शेयर
सेंसेक्स के टॉप-30 में से 27 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक HCL के स्टॉक में 1.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 1277.95 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। SBI, मारुति, टीसीएस, विप्रो, एशियन पेंट, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, सन फॉर्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान युनिलीवर, एटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फिंस, आईटीसी, पावर ग्रिड, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में भी वृद्धि जारी है।
इन शेयरों पर रहेगी फोकस
एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, अदानी ग्रुप, आईआरबी इंफ्रा, ओयल इंडिया, एसजेवीएन, श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी, बलरामपुर चीनी, ग्राजिम के शेयरों पर आज पूरे दिन लोगों की नजर रहेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





