back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price : सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम की कीमत 1.12 लाख के पार, एक दिन में 5,080 रुपये की छलांग

सोने की कीमतों में मंगलवार को तेजी आयी है। यह खबर निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों दोनों के लिए चौंकाने वाली है। साथ ही चांदी में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मंगलवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 5,080 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) के मुताबिक, सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो कि उस दिन की 200 रुपये की मामूली गिरावट के साथ आया था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी सोमवार को 200 रुपये टूटकर 1,06,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। मंगलवार की यह तेजी निवेशकों और ज्वेलरी बाजार दोनों के लिए बड़ी खबर बनकर सामने आई है, क्योंकि पहली बार सोने की कीमत 1.12 लाख रुपये के पार पहुंची है।

चांदी ने भी रचा इतिहास

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। इस कीमती धातु में 2,800 रुपये की उछाल दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 1,28,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जो अब तक का नया रिकॉर्ड स्तर है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को चांदी की कीमतों में 1,000 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह 1,26,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी

वैश्विक बाजारों में भी सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

वैश्विक बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमतें भी नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गईं। सोना 3,659.27 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर ट्रेड कर रहा था। बाद में इसकी कीमत 16.81 डॉलर यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,652.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सप्ताह अमेरिका के कमजोर श्रम बाजार आंकड़ों ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्तियों जैसे सोने की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही डॉलर में आई गिरावट ने भी सर्राफा बाजारों में तेजी को बढ़ावा दिया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.17 प्रतिशत गिरकर 97.29 पर आ गया है, जो इस तेजी में एक महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵