नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 6 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों ही ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।
MCX पर सोना 1.38 लाख के पार
MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,38,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:50 बजे गोल्ड 1,38,554 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से करीब 450 रुपये ज्यादा है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,38,776 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले दिन की तुलना में करीब 3,900 रुपये की तेजी दिखाता है। शुरुआती सत्र में चांदी 2,50,723 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गई थी।
दिल्ली में सोने के ताजा रेट
24 कैरेट – 1,38,970 रुपये
22 कैरेट – 1,27,400 रुपये
18 कैरेट – 1,04,270 रुपये
मुंबई में सोने के दाम
24 कैरेट – 1,38,820 रुपये
22 कैरेट – 1,27,250 रुपये
18 कैरेट – 1,04,120 रुपये
चेन्नई में सोने के भाव
24 कैरेट – 1,39,970 रुपये
22 कैरेट – 1,28,300 रुपये
18 कैरेट – 1,07,000 रुपये
कोलकाता में सोने के दाम
24 कैरेट – 1,38,820 रुपये
22 कैरेट – 1,27,250 रुपये
18 कैरेट – 1,04,120 रुपये
अहमदाबाद में सोने की कीमत
24 कैरेट – 1,38,870 रुपये
22 कैरेट – 1,27,300 रुपये
18 कैरेट – 1,04,170 रुपये
लखनऊ में सोने के रेट
24 कैरेट – 1,38,970 रुपये
22 कैरेट – 1,27,400 रुपये
18 कैरेट – 1,04,270 रुपये
पटना में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट – 1,38,870 रुपये
22 कैरेट – 1,27,300 रुपये
18 कैरेट – 1,04,170 रुपये
हैदराबाद में सोने के दाम
24 कैरेट – 1,38,820 रुपये
22 कैरेट – 1,27,250 रुपये
18 कैरेट – 1,04,120 रुपये
18 कैरेट सोने की तरफ बढ़ रहा रुझान
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग 22 और 24 कैरेट की जगह 18 कैरेट सोने की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. यह नया ट्रेंड बाजार में साफ नजर आ रहा है। ज्वेलर्स के मुताबिक, महंगाई के कारण ग्राहक कम बजट में बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं।





