नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। 9 अक्टूबर गुरुवार को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 रुपए के पार पहुंच गया है। बाजार में वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिकी शटडाउन के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी बढ़ा रहे हैं, जिससे कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है।
सोने के भाव में तेजी का सिलसिला
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,090 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, बैंगलोर और लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी 24 कैरेट सोना 1,23,900 से 1,24,210 रुपए के बीच बिक रहा है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी लगातार ऊपर जा रहे हैं, जो त्योहारों पर खरीदारी करने वालों के बजट को प्रभावित कर सकते हैं।
शहरवार सोने के ताजा दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,24,090 22 कैरेट – 1,13,760 18 कैरेट – 93,110
मुंबई: 24 कैरेट – 1,23,940 22 कैरेट – 1,13,610 18 कैरेट – 92,960
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,24,210 22 कैरेट – 1,13,860 18 कैरेट – 94,260
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,23,940 22 कैरेट – 1,13,610 18 कैरेट – 92,960
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,23,990 22 कैरेट – 1,13,660 18 कैरेट – 93,010
बैंगलोर: 24 कैरेट – 1,23,940 22 कैरेट – 1,13,610 18 कैरेट – 92,960
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,24,090 22 कैरेट – 1,13,760 18 कैरेट – 93,110
चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी
सोने की तरह चांदी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को चांदी 1,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चेन्नई में चांदी की कीमतें 1,70,100 रुपए प्रति किलोग्राम के आस-पास हैं। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की खरीदारी से चांदी की कीमतों में उछाल आया है।
निवेशक कर रहे हैं सोना-चांदी में निवेश
अमेरिकी टैरिफ और शटडाउन के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में निवेशक पारंपरिक और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है, इसलिए खरीदारों को खरीदारी से पहले बाजार के ताजा रेट जरूर जान लेना चाहिए।




