back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीमा और निवेश का दोहरा फायदा, LIC की नई योजनाओं में पाएं 2 करोड़ तक की सुरक्षा

LIC ने दो नई योजनाएँ लॉन्च की हैं जो प्रोटेक्शन प्लस निवेश के साथ बीमा देती है और ‘बीमा कवच’ कम प्रीमियम में 2 करोड़ तक सुरक्षा प्रदान करता है। ये योजनाएँ लंबी अवधि की बचत सुनिश्चित करती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप ऐसी बीमा पॉलिसी की तलाश में हैं जो न केवल आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करे, बल्कि आपको लंबी अवधि में निवेश और बेहतर रिटर्न का अवसर भी दे, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। LIC ने हाल ही में दो नई योजनाएँ ‘LIC प्रोटेक्शन प्लस’ और ‘LIC बीमा कवच’ लॉन्च की हैं। इन योजनाओं के जरिए बीमाधारक 2 करोड़ रुपये तक का सम एश्योर्ड यानी बीमा राशि का लाभ उठा सकते हैं। LIC का कहना है कि ये योजनाएँ विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार की गई हैं जो अपने भविष्य को सुरक्षित और वित्तीय रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं।

LIC प्रोटेक्शन प्लस: बीमा के साथ निवेश का मौका 

LIC प्रोटेक्शन प्लस’ उन लोगों के लिए है जो बीमा के साथ निवेश करना भी चाहते हैं। यह एक यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) है, जिसका मतलब है कि इसमें आपका पैसा शेयर बाजार से जुड़ता है और पुराने पॉलिसियों की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इस योजना की पात्रता आयु 18 से 65 वर्ष है और पॉलिसी अवधि 10, 15, 20 या 25 साल तक हो सकती है। प्रीमियम का भुगतान 5, 7, 10 या 15 साल के विकल्प में किया जा सकता है।

सम एश्योर्ड सालाना प्रीमियम का 5 से 7 गुना होता है। पॉलिसीधारक अपने निवेश के लिए फंड चुन सकते हैं और अतिरिक्त टॉप-अप प्रीमियम भी दे सकते हैं। 5 साल बाद आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है। मैच्योरिटी पर पूरी फंड वैल्यू मिलती है और मृत्यु की स्थिति में सम एश्योर्ड के साथ फंड वैल्यू नॉमिनी को दी जाती है। यह योजना उन लोगों के लिए आदर्श है जो भविष्य में वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ निवेश पर रिटर्न भी चाहते हैं।

LIC बीमा कवच: कम प्रीमियम में 2 करोड़ तक सुरक्षा 

दूसरी योजना ‘LIC बीमा कवच’ एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है। यह पूरी तरह से जोखिम कवरेज पर आधारित है और इसमें कोई सेविंग या मैच्योरिटी लाभ नहीं है। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी है, जिसका मुख्य आकर्षण इसका कम प्रीमियम और उच्च कवरेज है। योजना की पात्रता आयु 18 से 65 वर्ष है और कवरेज अधिकतम 100 वर्ष की उम्र तक है। न्यूनतम सम एश्योर्ड 2 करोड़ रुपये है। पॉलिसीधारक लेवल सम एश्योर्ड या बढ़ता हुआ सम एश्योर्ड चुन सकते हैं। प्रीमियम भुगतान सिंगल, लिमिटेड या रेगुलर तरीके से किया जा सकता है और पॉलिसी अवधि 10, 15, 20 साल या अधिक तक हो सकती है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो कम प्रीमियम में अपने परिवार के लिए अधिकतम जीवन सुरक्षा चाहते हैं।

कौन ले सकता है ये योजनाएँ?

LIC के अनुसार, ये दोनों योजनाएँ उन लोगों के लिए उपयुक्त हैं जो, भविष्य के लिए लॉन्ग-टर्म सेविंग बनाना चाहते हैं।

अपने परिवार को 2 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सुरक्षा देना चाहते हैं।मार्केट से जुड़े रिटर्न की तलाश में हैं (प्रोटेक्शन प्लस)।

कम प्रीमियम में अधिकतम लाइफ कवरेज पाना चाहते हैं (बीमा कवच)।

इन नई योजनाओं के साथ LIC ने बीमा और निवेश की दुनिया में भरोसेमंद विकल्पों को और मजबूत किया है, जिससे बीमाधारक अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित और स्थिर बना सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵