back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rule Change From May 1: Bank Rules से लेकर LPG Cylinder तक, कल से बदल जाएंगे जेब पर असर डालने वाले ये नियम

अप्रैल का महीना खत्म होते ही मई के महीने में कई बदवाल शुरू होने वाला है। इसमें क्रेडिट कार्ड के नियम, LPG की कीमत और बैंक का बदलाव भी शामिल है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना खत्म हो गया है और मई की शुरुआत में 24 घंटे से भी कम समय बाकी है। और महीने की शुरुआत होने के साथ ही आमतौर पर लोग बजट और अपनी फाइनेंसियल कंडीशन को लेकर प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं कि कहां कितना खर्च होंगे या करना है। वहीं, हर महीने की पहली तारीख अक्सर ही अपने साथ कुछ बदलाव लेकर भी आती है जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ मई महीने में भी देखा जा रहा है जहां एलपीजी से लेकर बैंक के बहुत से नियम अब बदलने वाले हैं।

आइये जानते हैं कि इस महीने क्या बदलने वाला है

1. LPG की कीमत

ऐसा देखा जाता है कि हर महीने सरकार एलपीजी की कीमतों का रिव्यु करती है और उसके बाद इनकी कीमतें तय होती हैं। इनमें 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर शामिल हैं। बात अप्रैल की करें, तो घरेलू एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था और कमर्शियल गैस की कीमत में 30 रूपए कम हुए थे।

2. FD की डेडलाइन

आम नागरिकों की तुलना में ज्यादा इंटरेस्ट देने वाली HDFC बैंक की सीनियर सिटीजन केयर FD में आप 10 मई तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। ये Relaxation उन लोगों के लिए अहम है जो Financial Planning के लिए date को खास importance देते हैं।

3. क्रेडिट कार्ड के नियम

बैंक के नियमों के मुताबिक, 1 मई से कस्टमर क्रेडिट कार्ड से utility bill payment पर 1 परसेंट एक्स्ट्रा चार्ज देंगे। बता दें, कि यस बैंक और IDFC First Bank ने बताया है, कि वो 1 मई 2024 से क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल payment पर 1 परसेंट एक्स्ट्रा चार्ज लेंगे। अब अगर आपके पास इन दोनों बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको पता होगा कि YES BANK में 15000 तो वहीं IDFC FIRST Bank के लिए केवल 20000 रुपये free use की limit है।

4. ICICI ने किये अहम बदलाव

फिलहाल जिन लोगों का ICICI बैंक में सेविंग्स अकाउंट है, उनके लिए भी 1 मई खास होने वाली है। बता दें, कि अब बैंक के डेबिट कार्ड पर सालाना 200 रुपये का चार्ज लगेगा। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में ये चार्ज केवल 99 रुपये होगा। इसके अलावा, एक साल के लिए 25 पन्ने वाली चेक बुक फ्री होगी। लेकिन इससे ज्यादा पन्ने लेने पर 4 रुपये का चार्ज लगेगा। साथ ही, बैंक ने IMPS के ट्रांजेक्शन पर 2.50 से 15 रुपये तक चार्ज लगाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...