नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Excelsoft Technologies IPO: लर्निंग और असेसमेंट मार्केट पर फोकस्ड वर्टिकल सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस कंपनी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने सेबी में आईपीओ का मसौदा दाखिल कर दिया है। प्रस्तावित आईपीओ के तहत कंपनी 210 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी को हाेने वाले प्रॉफिट का उपयोग जमीन खरीदने, भवन निर्माण और आईटी बुनियादी ढांचे को खड़ा करने में किया जाएगा।
पब्लिक इश्यू के जरिए जुटाएगी 700 करोड़
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी इस आईपीओ के तहत 210 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही प्रमोटर्स 490 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी। पेदांता टेक्नोलॉजीज और धनंजय सुधन्वा सेलिंग शेयरहोल्डर होंगे।
प्री आईपीओ प्लानिंग
कंपनी इनिशियल तौर पर 270 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। शुक्रवार को दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी ने कहा, “अगर प्री आईपीओ प्लान किया जाता है, तो इससे जुटाई गई राशि को न्यू ऑफर और/या ऑफर फॉर सेल के हिस्से से घटा दिया जाएगा।”
पिछले सालों में कंपनी का प्रॉफिट
कंपनी ने नए इश्यू से मिलने वाली रकम का उपयोग जमीन की खरीद और नए भवन के निर्माण के अलावा मैसूर में अपनी मौजूदा सुविधा के अपग्रेडेशन, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करने का प्रस्ताव किया है। एक्सेलसॉफ्ट की पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में ऑपरेटिंग इनकम आय 198.3 करोड़ रुपये तथा नेट प्रॉफिट 12.75 करोड़ रुपये रहा था।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)




