नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के कारोबारी और X के सीईओ एलन मस्क अलग अलग वजहों से चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला तब सामने आया जब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसस की स्टार्ट अप कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन को उनकी कंपनी 97 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दे डाला था। अब उनके इस प्रस्ताव पर सैम ऑल्टमैन का जवाब आ गया है। उन्होंने एलन मस्क का ऑफर ठुकराते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और साथी उन्होंने कहा कि हमें अपनी कंपनी को नहीं बेचना है लेकिन हम X (पूर्व में ट्विटर) को 9.7 अरब डॉलर में जरूर खरीद सकते हैं।
OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने दे दिया X खरीदने का ऑफर
एक समय पर OpenAI की एकसाथ शुरुआत करने वाले एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। हाल ही में एक्स के सीईओ एलन मस्क ने ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI के सीईओ को ऑफर दे दिया था कि अगर आप चाहें तो हम इस कंपनी को 97 अरब डॉलर में खरीद सकते हैं। इस प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए सैम ऑल्टमैन ने कहा कि ‘नो थैंक्यू, लेकिन अगर आप चाहें तो हम आपके ट्विटर को 9.74 अरब डॉलर में खरीद सकते हैं।’
2015 में साथ की थी OpenAI की शुरूआत
एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने एकसाथ मिलकर साल 2015 में इसकी शुरूआत की थी। इसके बाद दोनों के बीच लीडरशिप को लेकर विवाद हो गया। दोनों चाहते थे कि वह कंपनी को लीड करें। जब यह विवाद तूल पकड़ने लगा तो एलन मस्क ने साल 2018 में कंपनी के बोर्ड से इस्तीफ दे दिया था। मस्क ने OpenAI पर आरोप लगाया कि इस कंपनी की शुरूआत नॉन प्राफिट रिसर्च लैब के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन अब यह उद्देश्य कहीं खो सा गया है।




