back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Upcoming IPO: अगले हफ्ते होने जा रही है 8 IPO की धमाकेदार एंट्री, ये कंपनियां भी होंगी लिस्ट

इन IPO में दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे तो बाकी SME सेगमेंट के लिए रहेंगे। वहीं दूसरी ओर 6 कंपनियां सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने तैयार हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अगला हफ्ता शेयर मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए खास होने जा रहा है। प्राइमरी मार्केट में जहां नए आईपीओ एंट्री लेंगे तो वहीं 6 कंपनियां भी सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने जा रही हैं। जानकारों का मानना है कि निवेशकों के लिए यह सप्‍ताह साल 2025 का सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार लिस्‍ट होने जा रहे इन आईपीओ में दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे, तो बाकी SME सेगमेंट के लिए रहेंगे। वहीं दूसरी ओर 6 कंपनियां सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने तैयार हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल कंपनियां आईपीओ के माध्यम से 3 लाख करोड़ रुपए जुटा सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ ला रही हैं।

Ajax Engineering IPO

कंक्रीट उपकरण निर्माता Ajax Engineering का आईपीओ 10 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने 599-629 रुपये का मूल्य बैंड तय किया है। है। आईपीओ में केवल मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2.01 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है, जिसमें कोई नया शेयर नहीं है। ICICI सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और SBI कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

 

Ajax एसएलसीएम के तीन सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। भारत में SLCM मार्केट में इसकी लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Hexaware Technologies IPO

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज 674-708 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 8,750 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। आईपीओ पूरी तरह से OFS है, जिसमें प्रमोटर कार्लाइल अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है। आईपीओ के बाद, कार्लाइल की हिस्सेदारी मौजूदा 95% से घटकर 74.1% रह जाएगी। 

रिटेल निवेशक न्यूनतम 21 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इस पर कम से कम 14,868 रुपए का निवेश करना होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर बेस्ड है, जिसमें प्रमोटर कार्लाइल अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है। आईपीओ के बाद कार्लाइल की हिस्सेदारी मौजूदा 95 फीसदी से घटकर 74.1 फीसदी हो जाएगी। 

हेक्सावेयर पांच साल बाद दलाल स्ट्रीट में लौट रहा है, सितंबर 2020 में डीलिस्टिंग के बाद जब इसके प्रमोटरों ने 475 रुपये प्रति शेयर की डीलिस्टिंग कीमत स्वीकार की थी। 

ये 6 SME आईपीओ खुलेंगे

SME सेगमेंट में, Chandan Healthcare, PS Raj Steels, Volar Car, Maxvolt Energy, LK Mehta Polymer and Shanmuga Hospital सहित 6 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें से चंदन हेल्थकेयर सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी योजना 107 करोड़ रुपये जुटाने की है, इसके बाद मैक्सवोल्ट एनर्जी है, जो 54 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

SBI vs Post Office: 5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? जानिए कहाँ होगा आपका पैसा दोगुना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यदि आप सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में हैं और 5 साल की अवधि के लिए एफडी (Fixed Deposit) खोलने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...