back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिर्फ 5 दिनों में 78000 करोड़ की कमाई; HDFC Bank के शेयर का कमाल, निवेशक मालामाल

Top-10 Firms Market Cap: बीते सप्ताह भारत की सबसे वैल्यूएबल 10 कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्यू में गिरावट दर्ज की गई थी। सबसे अधिक घाटा रिलायंस शेयर होल्डर्स को हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तारभारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते काफी उथल-पुथल दिखी। इसका प्रभाव सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर दिखेगा। 10 में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई। जबकि, चार कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। फायदे में सबसे अधिक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशक रहे हैं। इन निवेशकों ने केवल 5 दिन में 78000 रुपए से अधिक की कमाई की।

इन 6 कंपनियों को तगड़ा घाटा

पिछले हफ्ते लिस्टेड टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन संयुक्त रूप से 78,127.48 करोड़ रुपए तक घटा था। इन कंपनियों में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। इनका मार्केट कैप घटा है। वैसे, चार कंपनियों की वैल्यू बढ़ी। इनमें एचडीएफसी टॉप गेनर साबित हुआ है।

1550.05 रुपए पर बंद हुआ था एचडीएफसी का शेयर

देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के निवेशकों की संपत्ति में पिछले हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में 76,880.74 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इसके साथ बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 11.77 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.47 फीसदी उछलकर 1550.05 रुपए पर बंद हुआ था।

इन कंपनियों ने भी कराया फायदा

सेंसेक्स की टॉप-10 फर्मों में शामिल चार कंपनियों के निवेशकों को फायदा हुआ। इनमें एचडीएफसी बैंक के अलावा एलआईसी भी शामिल है। LIC Market Cap 49,208.48 करोड़ रुपए बढ़कर 6.28 लाख करोड़ रुपए हो गया। टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट वैल्यू में 34,733.64 करोड़ रुपए बढ़ी और TCS Market Cap 14.40 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के निवेशकों की संपत्ति 10,486.42 करोड़ रुपए बढ़ी। बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.81 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

इन कंपनियों के निवेशकों को घाटा

कंपनी                               गिरावट (करोड़ रुपए में)                      मार्केट कैपिटल

रिलायंस                             38,462.95 करोड़                      19.75 लाख करोड़ 

आईसीआईसीआई बैंक         9,458.25 करोड़                         7.61 लाख करोड़  

आईटीसी                            873.93 करोड़                             5.34 लाख करोड़

भारती एयरटेल                    21,206.58 करोड़                       7.06 लाख करोड़

इंफोसिस                            7,996.54 करोड़                         6.14 लाख करोड़

हिंदुस्तान यूनिलीवर              129.23 करोड़                              5.32 लाख करोड़

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...