back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm पर प्रतिबंध से Google Pay और Phone Pay की बल्ले-बल्ले, UPI में रिकॉर्ड इतना बढ़ा मुनाफा

Paytm Payment Bank Ban: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से गूगल पे और फोन पे के बाजार में जबरदस्त उछाल आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से गूगल पे और फोन पे के बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। एनपीसीआई डेटा के अनुसार फोन पे ने 6.1 बिलियन यूपीआई पेमेंट और गूगल पे ने 4.7 बिलियन पेमेंट भुगतान के बारे में बताया है।

पेटीएम के ग्राहक भी पूरी तरह से फोन पे और गूगल पे पर निर्भर

दरअसल, पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद पेटीएम के ग्राहक भी पूरी तरह से फोन पे और गूगल पे पर निर्भर हो गए हैं। इस कारण यूपीआई पेमेंट के बाजार में गूगल पे और फोन पे के यूजरों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यूपीआई मार्केट में इन्हीं दोनों पेमेंट मेथड से यूजर पेमेंट कर रहे हैं।

फरवरी में बढ़ा गूगल पे और फोन पे का लेन-देन

फरवरी में पेटीएम पेमेंट्स के लेन-देन में आई गिरावट के बाद फोन पे में 7.7 फीसदी और गूगल पे में 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आरबीआई (RBI) ने भी पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए भुगतान करने के लिए कस्टमर को 29 फरवरी तक का समय दिया था। जबकि, यूजर्स ने काफी पहले पेटीएम के जरिए ट्रांजेक्शन करना बंद कर दिया।

फ्लिपकार्ट यूपीआई भी आया बाजार में

पेटीएम पर आरबीआई की गाज गिरने के बाद यूपीआई बाजार में फ्लिपकार्ट पेमेंट बैंक ने भी एंट्री ली है। एक्सिस बैंक के साथ टाइअप कर फ्लिपकार्ट यूपीआई पेमेंट मार्केट में आया है। हालांकि गूगल पे और फोन पे से ये अभी काफी पीछे है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...