back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Free Aadhaar update : फिर बढ़ी फ्री आधार अपडेट की तारीख, इस दिन तक मिला मौका, अब चूके तो देने होंगे पैसे

Aadhaar update : माय आधार पोर्टल पर जाकर आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए लास्ट डेट 14 सितंबर है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आप भी फ्री में आधार कार्ड अपडेट नहीं कर सके हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार कार्ड डिटेल अपडेट कराने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। यूआईडीएआई ने कहा है कि आधार कार्डधारक 14 सितंबर तक बिना किसी शुल्क के अपनी आधार कार्ड डिटेल अपडेट करवा सकते हैं। बता दें, माय आधार पोर्टल पर फ्री में आधार कार्ड अपडेट हो रहा है। आधार 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है, जो बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक इन्फॉर्मेशन के आधार पर भारतीय नागरिकों को दी जाती है। आप आसानी से इसको ऑफलाइन अपडेट करवा सकते हैं। आपको नजदीकी आधार सेंटर भी जाना होगा। ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर 50 रुपए देने होंगे।

इन चीजों में करवा सकते हैं बदलाव

यह फ्री सर्विस सिर्फ माय आधार पोर्टल पर है। आप निर्धारित समय सीमा के बाद कोई दस्तावेज अपलोड करते हैं तो 50 रुपए शुल्क देने होंगे। आप फिजिकली डॉक्यूमेंट सब्मिट करते हैं तो भी शुल्क चुकाने होंगे। आप आधार कार्ड में आसानी से अपनी फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्म तिथि और पता आदि चेंज करवा सकते हैं। इसके साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को भी आप बदलवा सकते हैं।

इस तरह अपडेट करें आधार

-सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in पर जाएं।

-इसके होमपेज पर अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक कर दें।

-फिर आधार नंबर अंकित करें और फोन/ईमेल पर प्राप्त होने वाले ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

-अब आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

-एड्रेस का विकल्प चुनें।

-इसके बाद प्रोसीड-टू-अपडेट आधार पर क्लिक करें।

-यहां अपडेट एड्रेस से जुड़े दस्तावेज अपलोड करना पड़ेगा।

-अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट के बाद 14 अंकों का URN नंबर जनरेट हो जाएगा।

-इस नंबर को सेव कऐं। कुछ दिनों के बाद आधार अपडेट हो जाएगा।

-रिक्वेस्ट नंबर के माध्यम से अपना आधार का स्‍टेटस चेक कर लें।खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵