नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आप भारत देश में रहते है और आपके पास भारत की नागरिकता है, तो आपको आधार कार्ड के विषय में पता होगा। देश के नागरिकों के लिए आधार कार्ड कितना जरूरी डॉक्यूमेंट हो गया है? इसका अंदाजा आप सभी को अब तक हो गया होगा। आधार कार्ड की जरूरत बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक और नौकरी तक में होती है। इसका मतलब यह है कि आधार कार्ड डॉक्यूमेंट को आपको हर जगह अपने साथ ले जाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अब पीवीसी आधार कार्ड बनवाया जाता है। जिससे आधार कार्ड डॉक्यूमेंट को अपने साथ रखना सुगम हो जाता है।
क्या होता पीवीसी आधार कार्ड?
पीवीसी आधार कार्ड एक प्लास्टिक का कार्ड होता है। जो अपके ATM कार्ड की तरह दिखता है। पीवीसी कार्ड के कारण यह पानी से न तो खराब होता है और ना ही इसमें किसी प्रकार की दिक्कात होती है। अब आपके मन में सवाल होगा कि हम अपने आधार कार्ड को कैसे पीवीसी आधार बनवा सकते है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। हम यहा आपको इसके दोनों तरीके बताने जा रहें है।
घर बैठे ऐसे बनवांए PVC Aadhaar Card
आपको घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए मात्र 50 रुपए का शुल्क देना होता है। आधार कार्ड को लेकर जारी नई एडवाइजरी के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति कितनी भी बार पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकता है, जिसके लिए उसको हर बार मात्र 50 रुपये देने होंगे।
इस तरह ऑनलाइन बुक करें पीवीसी आधार
पीवीसी आधार कार्ड बुक करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करना होगा।
यहां अपके समने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपेन होगी।
इस पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें।
इसके बाद आप अपनी आधार कार्ड की आधार संख्या डालें।
कैप्चा के साथ-साथ सिक्योरिटी कोड भरें।
इसके बाद जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे अपको यहां दर्ज करना होगा।
इसके बाद अपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको अपने घर का पता डालना होना और सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
आवेदन करने के कुछ दिनों के अंदर ही स्पीड पोस्ट से आपके घर पर पीवीसी आधार कार्ड आ जाएगा।
ऑफलाइन मोड से ऐसे करें अप्लाई
पीवीसी आधार कार्ड के लिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर के नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। वहां आपको एक पीवीसी आधार कार्ड के लिए फॉर्म दिया जाएगा, जिसे आपको भरकर सबमिट करना होगा। साथ ही इसकी फीस देनी होगी। अप्लाई करने के 5 से 6 दिन के भीतर आपके घर पर आधार कार्ड आ जाएगा।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




