back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

50 पैसे और 1 रुपये के सिक्कों की वैधता को लेकर भ्रम हुआ दूर, RBI ने दिया बड़ा अपडेट

50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के पूरी तरह वैध हैं। RBI ने अफवाहों को खारिज करते हुए सभी डिजाइन के सिक्के स्वीकार करने की अपील।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्कों को लेकर फैले भ्रम पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। आरबीआई ने कहा है कि 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के, ठीक वैसे ही वैध हैं जैसे 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के। इन्हें न तो बंद किया गया है और न ही इनकी वैधता समाप्त हुई है। केंद्रीय बैंक ने आम लोगों, दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इन सिक्कों को भुगतान के रूप में बिना किसी हिचक के स्वीकार करें।

लोगों में क्यों बना संदेह?

दरअसल, बीते कुछ समय से देश के कई हिस्सों से शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानदार और सेवा प्रदाता 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के लेने से मना कर रहे हैं। कई लोग यह मान बैठे थे कि ये सिक्के अब चलन से बाहर हो चुके हैं। इसी भ्रम को दूर करने के लिए आरबीआई ने जागरूकता अभियान शुरू किया है और मोबाइल मैसेज व अन्य माध्यमों से लोगों को सही जानकारी दी जा रही है।

रिजर्व बैंक का जागरूकता अभियान

आरबीआई लगातार लोगों को संदेश भेजकर बता रहा है कि सभी मूल्यवर्ग के सिक्के0-50 पैसे, 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये- पूरी तरह वैध मुद्रा हैं। बैंक का कहना है कि किसी भी नागरिक या दुकानदार को इन सिक्कों को लेने से इनकार नहीं करना चाहिए। ऐसा करना नियमों के खिलाफ है और इससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है।

डिजाइन अलग, लेकिन वैधता एक जैसी

आरबीआई ने यह भी साफ किया है कि कई बार अलग-अलग डिजाइन के सिक्कों को देखकर लोग भ्रमित हो जाते हैं। खासकर 10 रुपये के सिक्कों को लेकर यह गलतफहमी ज्यादा देखने को मिलती है। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट कहा है कि एक ही मूल्यवर्ग के सिक्के अलग-अलग डिजाइन में जारी किए जाते हैं और सभी डिजाइन के सिक्के साथ-साथ प्रचलन में रहते हैं। डिजाइन बदलने का मतलब यह नहीं है कि पुराना सिक्का अमान्य हो गया।

अफवाहों से बचने की अपील

केंद्रीय बैंक ने नागरिकों से अपील की है कि वे सिक्कों को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के आज भी वैध हैं और कानूनी रूप से भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें स्वीकार करना हर नागरिक और व्यापारी की जिम्मेदारी है।

अगर आपके पास 50 पैसे या 1 रुपये के सिक्के हैं, तो निश्चिंत रहें। ये बंद नहीं हुए हैं और पूरी तरह मान्य मुद्रा हैं। आरबीआई का साफ संदेश है—बेझिझक इनका इस्तेमाल करें और दूसरों को भी इनके बारे में सही जानकारी दें, ताकि लेन-देन में किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵