नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर बैंक से जुड़ा आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्दी निपटा लें, क्योंकि सितंबर को कुछ दिन बैंक बंद रहेगा। दरअसल इस महीने यानी सितंबर 2024 में 15 दिनों की छुट्टी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक छुट्टियों और अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के कारण कई दिनों तक बैंकों की छुट्टियां हैं।
अगर आप बैंक में अपना काम निपटाने जाना चाहते हैं तो जरूर पता कर लें की बैंक कब-कब खुला हुआ है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सितंबर महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टीयां रहने वाली हैं।
RBI की छुट्टीयों की लिस्ट में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टीयां शामिल हैं
RBI द्वारा जारी बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में कुल 15 दिनों के लिए बैंक में कामकाज नहीं होगा। इसमें रविवार और महीने का दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों बंद रहेंगे। Reserve Bank of India के द्वारा हर साल बैंकों की छुट्टियों की एक लिस्ट जारी किया जाता है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। हर राज्य में बैंक अलग-अलग दिनों में बंद हो सकते हैं।
ये रहीं छुट्टीयों की लिस्ट-
14 सितंबर 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
15, 22 औ 29: सितंबर 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
16 सितंबर 2024: ईद-ए-मिलाद के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड,उत्तराखंड,मिजोरम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल,छत्तीसगढ़, में बैंक बंद रहेंगे।
17 सितंबर 2024: मिलाद-उन-नबी के मौके पर छत्तीसगढ़और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर 2024: पंग-ल्हाबसोल के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर 2024: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद वाले शुक्रवार के दिन जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर 2024: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर केरल में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर 2024: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के मौके पर जम्मू कश्मीर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद हो तो क्या करें?
अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते है तो घर बैठे अपने बैकं अकांउट से जुड़े कई काम कर सकते हैं।





