back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Axis Bank और HDFC बैंक पर RBI ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, बैंकिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप

RBI ने एक्सिस बैंक और HDFC बैंक पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन करने के आरोप में तगड़ा जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। RBI ने दो बड़े बैंको पर 2.91 करोड़ का जुर्माना लगाया है। जिसमें से HDFC बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है जबकि एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ का जुर्माना शामिल है। इन दोनो बैंको पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुताबिक डिपॉजिट के ब्याज दर और KYC से संबंधित नियमों का पालन न करने के कारण ये कार्यवाई की है।

एक्सिस बैंक पर रिजर्व बैंक का बयान

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि “बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ आधिनियमों का उल्लंघन किया है। इन उल्लंघन में डिपॉसिट रकम पर ब्याज दर संबंधी, केवाईसी संबंधी प्रकिया और कोलेटरल मुक्त कृषि लोन का अनुपालन न करना शामिल है।”

HDFC बैंक को चुकाने होंगे करोड़ो रुपये

यह साफ जाहिर है कि HDFC Bank प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है, ऐसे में उस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप कई गंभीर सवाल खड़े करता है। इस बैंक पर डिपॉसिट रकम पर ब्याज दर संबंधी, बैंको में उपलब्ध ग्राहक सेवा से संबंधित दिशा निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप है। बैंक ये सफाई देने में भी असफल रहा कि ग्राहक को शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक बैंक में संपर्क करने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध क्यों नहीं है। इस कारण अब बैंक को जुर्माने के तौर पर 1 करोड़ का जुर्माना भरना होगा। 

बैंक ग्राहको पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आरबीआई ने स्पष्ट किया कि ये जुर्माना नियामक और अनुपालन मुद्दों से संबंधित हैं और बैंकों और उनके ग्राहकों के बीच किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित नहीं करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI का नया नियम: बिना अनुमति क्रेडिट कार्ड दिया तो बैंक को 7 दिन में कार्ड बंद करना अनिवार्य

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क ।आजकल कई लोगों के घर अचानक किसी बैंक का क्रेडिट कार्ड पहुंच जाता है, जबकि उन्होंने इसके लिए कभी आवेदन नहीं...
spot_img

Latest Stories