नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का IPO 10 सितंबर को बाजार में आया था जिसमें निवेश करने की अंतिम तिथि आज 12 सितंबर है। इच्छुक निवेशकों के लिए निवेश करने के लिए केवल कुछ ही घंटे बाकी हैं। आईपीओ की परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये लॉन्च होने के केवल कुछ ही घंटो बाद भर गया था। कंपनी का इस आईपीओ के जरिए 1150 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।
पीएन गाडगिल ज्वैलर्स की जरूरी जानकारी (p n gadgil jewellers limited ipo)
इस आईपीओ के प्रति शेयर का भाव 456 रुपये से लेकर 480 रुपये तय किया गया है। 31 शेयर के एक लॉट को खरीदने के लिए निवेशकों को 14,136 रुपये खर्च करने पडेंगे। हालांकि अगर आप निवेश करने के इच्छुक हैं तो आज की दिन ही आखिरी दिन है। इस आईपीओ (pn gadgil jewellers) को अब तक कुल 9.98 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है। इसे नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 23.70 गुना सबस्क्राइब किया गया है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 9.69 सबस्क्राइब किया गया है। इसके तहत कंपनी ने 850 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए हैं जबकि 250 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए हैं।
क्या है GMP का अनुमान
प्राप्त जानकारी के अनुसार png jewellers ipo ग्रे मार्केट में 258 रुपये प्रीमियम पर है। लिस्ट जारी होने के बाद पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 738 रुपये हो सकती है। अगर अनुमानित कीमत का अंदाजा सटीक निकलता है तो यह साफ है कि निवेशकों को 480 रुपये यानी 54 फीसदी फायदा होने के अच्छे चांस हैं।
किस क्षेत्र में कार्यरत है पीएन गाडगिल ज्वैलर्स
पीएन गाडगिल ज्वैलर्स एक भारतीय ज्वैलर्स कंपनी है जो गोल्ड, सिल्वर, प्लेटिनम और डायमंड में डील करती है। कंपनी अपने उत्पाद को विभिन्न दाम और डिजाइन में बाजार में उपलब्ध कराती है। महाराष्ट्र में ये कंपनी दूसरी सबसे बड़ी ज्वेलरी फर्म है जबकि 3 स्टोर गोवा में भी स्थित है। आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए पैसे से कंपनी का लक्ष्य कारोबार को विस्तार देना है।




