back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air India: हवाई सफर पर बंपर छूट, एयर इंडिया की इस ऑफर की आखिरी तारीख भी जान लें

Flight Tickets Discount : टाटा ग्रुप की अगुवाई वाली एयर इंडिया टिकट बुकिंग के लिए शानदार ऑफर लाई है। इसके तहत टिकट बुकिंग पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टाटा ग्रुप की अगुवाई वाली एयर इंडिया टिकट बुकिंग के लिए शानदार ऑफर लाई है। इसके तहत टिकट बुकिंग पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस सेल ऑफर के तहत पैसैंजर्स 2 अप्रैल तक फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें आप देश और चुनिंदा एशियाई गंतव्यों के बीच छोटी दूरी की फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग करा सकते हैं।

20 मार्च से 30 सितंबर तक देश-विदेश तक सफर का मौका

इस सेल ऑफर के तहत बुक टिकट से आप 20 मार्च से 30 सितंबर तक सिंगापुर, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (दुबई), सऊदी अरब से भारत के सभी रूट पर सफर कर सकते हैं। ऐसे ही 20 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बहरीन, कुवैत, मस्कट, संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) से भारत के सभी स्थानों तक सफर कर सकेंगे। पैसेंजर्स के पास 2X लॉयल्टी प्वाइंट्स के साथ यात्रा अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

पैसेंजर्स को मिलेंगी सुविधाएं

एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट दी गई जानकारी के अनुसार विशेष किराए पर बिजनेस क्लास के एडवांस और लग्जरी फ्लाइट का अनुभव मिलेगे। प्री-बोर्डिंग सुविधाओं में स्पेशल चेक-इन डेस्क, तेज सुरक्षा मंजूरी, आलीशान लाउंज तक एक्सेस, प्रायोरिटी बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। ऑन-बोर्ड सुविधा के तौर पर पैसेंजर्स को सुपीरियर सीटें, फ्लाइट में भोजन, पेय पदार्थ, एक्स्ट्रा बैगेज अलाउंस मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

ऑफर के तहत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीमित सीटें हैं। ग्रुप बुकिंग में सेल ऑफर लागू नहीं होगा। सेल किराए में कराई गई बुकिंग पर बदलाव या कैंसिलेशन चार्ज नियम लागू रहेंगे। फ्लाइट टिकट की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनलों के जरिए की जा सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

₹1850 में हवाई सफर का सुनहरा मौका! Air India Express की पे-डे सेल शुरू, घरेलू से लेकर इंटरनेशनल टिकटों पर छूट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी मासिक पे-डे सेल शुरू कर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...