नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जुलाई महीना खत्म होते ही अगस्त के पहले ही दिन महंगाई से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दोमों में बड़ी कटौती की है। यानी एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। इनके दाम में कमी की गई है।
तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कमी की है। इन सिलेंडर में तेल कंपनी ने 33.50 रुपये की कटौती की है। ये सिलेंडर रेस्टोरेंट्स, होटल्स और शादी-पार्टियों में उपयोग होते हैं। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं, जिससे इनके दाम कम होने से व्यवसायिक उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, घरेलू कामों में उपयोग होने वाला14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल, कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली-कोलकाता में LPG सिलेंडर की कीमत
LPG सिलेंडर की ताजा कीमतों की बात करें तो यह राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत 1,631.50 रुपये होगी। कोलकाता में 1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 35 रुपये घटकर 1734 रुपये हो गई है। बता दें कि, जुलाई और जून में यह क्रमश: 1769 रुपये -1826 रुपये में मिल रहा था।
मुंबई-चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती कर अब 1582.50 रुपये हो गई है। पहले यह सिलेंडर 1616 रुपये में और जून में 1674.50 रुपये में मिल रहा था, जबकि मई में इसकी कीमत 1699 रुपये थी। चेन्नई में 1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1789 रुपये हो गई है। जुलाई में यह 1823.50 रुपये और जून में 1881 रुपये में मिल रहा था।
कब बदली थी घरेलू LPG की कीमत
आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाकर दिल्ली में 853 रुपये कर दी गई थी। तब से अब तक यही रेट चल रहा है। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की बड़ी कटौती की थी।
14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर आज की कीमत
घरेलू LPG सिलेंडर पटना में 942.5 रुपये, दिल्ली में 853.00 रुपये, लखनऊ में 890.5 रुपये, जयपुर में 856.5 रुपये, आगरा में 865.5 रुपये, मेरठ में 860 रुपये, गाजियाबाद में 850.5 रुपये, इंदौर में 881 रुपये, भोपाल में 858.5 रुपये, लुधियाना में 880 रुपये, वाराणसी में 916.5 रुपये, गुरुग्राम में 861.5 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, पुणे में 856 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, बेंगलुरू में 855.5 रुपये कीमत पर मिल रहा है।




