नई दिल्ली, रफ्तार। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) को करारा झटका लगा है। अमेरिका के एक कोर्ट ने टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी पर अरबों डॉलर का जुर्माना ठोका है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दी। टीसीएस (TCS) ने बताया कि डलास डिवीजन के नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ टेक्सास के यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उस पर 194 मिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है। जुर्माना ट्रेड सीक्रेट का दुरुपयोग करने के आरोप में लगाया गया है। टीसीएस (TCS) पर कंप्यूटर साइंस कॉरपोरेशन (TCS) ने आरोप लगाया था। अब सीएससी को डीएक्ससी टेक्नोलॉजी कंपनी के नाम से जाना जाता है।
कैसे लगा जुर्माना?
टीसीएस (TCS) ने शेयर बाजारों बताया है कि उस पर 194.2 मिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना लगा है, उसमें 56.15 करोड़ डॉलर के कंपनसेटरी डैमेज, 11.23 करोड़ डॉलर के एक्जेम्पलरी डैमेज और 2.58 करोड़ डॉलर के प्रीजजमेंट इंटरेस्ट जुड़े हैं। जुर्माने की रकम भारतीय करेंसी में 1622 करोड़ रुपए है।
आदेश को चुनौती देगी टीसीएस
टीसीएस (TCS) का कहना है कि वो कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी। इसके लिए उसके पास मजबूत आधार हैं। टीसीएस के अनुसार वह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले को उचित अदालत में चुनौती देने वाली है। फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करेगी। टीसीएस (TCS) ने बताया कि उसे कोर्ट का संबंधित आदेश 14 जून 2024 को मिला है।
इस तैयारी में जुटी भारतीय कंपनी
टीसीएस (TCS) का मानना है कि कोर्ट के भारी-भरकम जुर्माने के फैसले का उस पर खास वित्तीय असर नहीं पड़ेगा। कंपनी अपने हितों की रक्षा करने और कोर्ट के आदेश से उत्पन्न कानूनी चुनौतियों का सामना करने को जरूरी कदम उठाने की तैयारी में है। टीसीएस (TCS) को उम्मीद है कि समीक्षा याचिका एवं चुनौती के बाद उनके पक्ष में फैसला आएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





