back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Visa और Mastercard से BPSP पेमेंट पर लगी रोक, जानें आप पर कितना पड़ेगा असर?

RBI Order: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ी कार्ड कंपनियों विजा और मास्टरकार्ड पर थर्ड पार्टी एप के माध्यम से मनी ट्रांसफर और रेंट पेमेंट जैसे बी2बी लेन-देन पर रोक लगाई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ी कार्ड कंपनियों विजा और मास्टरकार्ड पर थर्ड पार्टी एप के माध्यम से मनी ट्रांसफर और रेंट पेमेंट जैसे बी2बी लेन-देन पर रोक लगाई है। RBI ने इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया है। वैसे, इसका सीधा प्रभाव सिर्फ कॉमर्शियल लेन-देन पर होगा, जो थर्ड पार्टी एप के माध्यम से किए जाते हैं। इस तरह से एक सीमित संख्या में वित्तीय लेन-देन होते हैं। इसका कुछ असर काफी सीमित होगा। इसका अन्य कॉरपोरेट लेन-देन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इंडस्ट्री वाइड जानकारी मांगी

विजा के प्रवक्ता ने बताया है कि आठ फरवरी को आरबीआई से कम्युनिकेशन मिला है। उसमें बिजनेस पेमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर्स (BPSP) की कॉमर्शियल और बिजनेस पेमेंट पर इंडस्ट्री वाइज जानकारी मांगी गई है। साथ ही सभी बीपीएसपी लेन-देन को रोकने का आदेश दिया गया है।

इकोसिस्टम में नियमों का करेंगे अनुपालन

बता दें कि इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से आरबीआई का बयान नहीं आया है। विजा ने बताया है कि वे लगातार सक्रिय रूप से आरबीआई के साथ इस मुद्दे पर बात कर रहे। इस बात को पुख्ता करेंगे कि इकोसिस्टम में नियमों का अनुपालन करेंगे।

पेटीएम पेमेंट पर लगाई रोक

आरबीआई ने हाल में पेटीएम पेमेंट बैंक पर भी रोक लगा दी है। आरबीआई की ओर से यह रोक पेटीएम द्वारा नियमों का अनुपालन नहीं करने लगाई गई। वहीं, अन्य एजेंसियों द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक की जांच शुरू हो गई है। इस कारण पेटीएम के शेयर में बड़ी गिरावट आई। एक फरवरी के बाद से शेयर 51 प्रतिशत तक फिसला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵